उत्तर प्रदेश

शोकाकुल माहौल मे प्रेमी का दाह संस्कार और प्रेमिका को किया गया दफन

औरैया

*फॉलोअप*


*-प्रेमी प्रेमिका ने सोमवार को जहरीला पदार्थ खाकर की थी आत्महत्या*

*-प्रेमी और प्रेमिका  पड़ोसी गाँव के रहने वाले थे, दोनों गावों के बीच बबूल की झाड़ियों की आड़ मे खाया था जहरीला पदार्थ*
*जीटी 7 ओमकैलाश राजपूत संवाददाता फफूंद ब्यूरो रिपोर्ट। 11 मार्च 2025*
*#फफूँद,औरैया।*  बीते सोमवार को थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गावों के रहने वाले प्रेमी और प्रेमिका ने  दोनों गावों के बीच स्थित बबूल की झाड़ियों की आड़ मे कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिससे इलाज के दौरान दोनों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोष्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
    प्रेमी और प्रेमिका अंतरजातीय होने के कारण समाज से हार गए एक न होपाने के कारण दोनों ने एक साथ दुनिया छोड़ने का फैसला कर लिया दोनों पड़ोसी गावों के थे एक दूसरे के गाँव की दुरी एक या डेढ़ किलोमीटर की होगी l गुजरे सोमवार को दोनों अपने घरों से निकल कर गावों के बीच बबूल की झाडियों की आड़ मे पहुंचे और कोई जहरीला पदार्थ खाकर मौत को गले लगा लिया। किसी ग्रामीण की सूचना पर घटना स्थल पर परिजनों के साथ साथ ग्रामीणों की भीड़ लग गई, पुलिस को सूचना दी गई। आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया। इलाज दे दौरान दोनों की मौत हो गयी थी। पुलिस ने दोनों शव को पोष्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को दोनों गावों मे शोक की लहर थी, प्रेमी का शव गाँव पहुंचते ही क्षेत्रीय ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पडी। पुलिस का भी पहरा रहा। घर में चीख पुकार मच गई। पचीस वर्षीय प्रेमी का शोकाकुल माहौल मे दाह संस्कार कर दिया गया। प्रेम प्रसंग की चर्चाएं हर जुबान पर थीं। वही प्रेमिका का शव गाँव पहुंचते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था। गाँव मे मृतिका के दरवाजे भीड़ जमा हो गयी। दबी जुबान मे लोग चर्चाएं करते दिखे। इक्कीस वर्षीय बेटी के मौत को गले लगा लेने पर सभी हैरान थे। मृतिका तीन भाइयों और छः बहनों मे सबसे छोटी थी, वही मृतक के दो भाई है। किसी विवाद और अनहोनी की आशंका को देखते हुए प्रेमी के अंतिम संस्कार के समय और प्रेमिका के दफन होने के समय पुलिस मौजूद रही।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button