आदि शक्ति मां चंद्रिका दरबार में कॉरिडोर सौंदर्यीकरण का लोकार्पण करने पहुंचे उन्नाव सांसद साक्षी महाराज*

उन्नाव
ग्लोबल टाइम्स 7
न्यूज़ नेटवर्क
उन्नाव ब्यूरो
फुन्नी त्रिपाठी
उन्नाव तहसील बीघापुर थाना बारा सगवर क्षेत्र बक्सर में मां चंडिका दरबार में सोमवार को कॉरिडोर सौंदर्यीकरण का लोकार्पण करने पहुंचे सांसद साक्षी महाराज ने महाकुंभ पर – सवाल करने वालों पर हमला बोला। उन्होंने कहा, महाकुम्भ जात-पात, ऊंच-नीच के भेदभाव को मिटाकर एकता का संदेश दे गया है। महाकुंभ में 67 करोड लोगों ने स्नान किया। कहा – वहां पर कहीं यह नही लिखा गया कि यह अमीरों का घाट है, पिछड़ें दलितों का घाट है। वहां एक ही घाट पर अमीर, गरीब, दलित, क्षत्रिय, ब्राम्हण सभी ने एक साथ स्नान किया। सांसद ने कहा यह कुंभ उन लोगों के मुंह पर तमाचा है। – जो हमें और हमारी पार्टी को बदनाम करने के लिए जातिवाद का आरोप लगा रहे हैं। आज कुंभ की चर्चा दुनिया में है। सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका भी कुंभ को देख हतप्रभ है। उन्होंने भगवंतनगर विधायक आशुतोष शुक्ल – द्वारा कराए गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यहां के विधायक ने माता के दरबार में जो कार्य किया है वह नींव का पत्थर है। कार्यक्रम का संचालन विक्रांत सिंह ने किया। इस मौके पर मुन्ना सिंह मंडफहा सिद्धार्थ दीक्षित, बैजनाथ सिंह गौरा सांसद प्रतिनिधि अमितेश नंदू उप जिलाधिकारी बीघापुर खंड विकास अधिकारी विनोद मणि त्रिपाठी बीघापुर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद नारायण शुक्ला मनोज शुक्ला प्रधान जगतपुर राम बदन बक्सर प्रधान मौजूद रहे।