सीएचसी अछल्दा में लगा महिला नसबंदी कैम्प 26 महिलाओं के हुए सकुशल हुए ऑपरेशन

औरैया
*जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, रामप्रकाश शर्मा। 13 फरवरी 2025*
*#अछल्दा,औरैया।* समुदाय स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा में गुरुवार को महिला नसबंदी कैंप लगाया गया। नसबंदी कैंप में अपने पाने क्षेत्र आई आशा बहुओं द्वारा 29 महिलाओं को ऑपरेशन के लिए सीएचसी अछल्दा में भर्ती कराया गया। सर्जन जीके दुबे द्वारा नसबंदी कैंप में आई महिलाओं की संपूर्ण जांचे चेक की गई। जिसमें तीन महिलाएं पॉजिटिव पाई जाने पर उनका ऑपरेशन नहीं हो सका।निगेटिव पाई जाने वाली महिलाओं का सकुशल ऑपरेशन कर उन्हें दवाइयां दी गई साथ ही बचाव परेज के बारे में बताया गया। सीएचसी अधीक्षक जितेन्द्र यादव ने बताया नसबंदी कैंप आई 29 महिलाओं का रजिस्ट्रेशन किया गया जिसमें सर्जन द्वारा तीन महिलाओं के रिपोर्ट सही न मिलने पर 26 महिलाओ का सकुशल ऑपरेशन कर उन्हें एंबुलेश द्वारा सकुशल घर पहुंचाया गया।इस मौके पर डॉक्टर गौरव कुमार फार्मासिस्ट मुकेश कुमार राजेश कुमार सतेन्द्र कुमार वीसीपीएम सतेन्द्र सिंह स्टॉप नर्स दीन दयाल अमित कुमार पाल साहब राजवीर हरगोविंद अमन कुमार पप्पू रमा कंचन के साथ समस्त स्वास्थ्य विभाग मौजूद रहें।