औरैया पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव

51 किलो माला श्री कृष्ण की मूर्ति देकर जोरदार स्वागत*
ग्राम प्रधान सपा नेता प्रदीप यादव उर्फ गुड्डू जिलाध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन औरैया ने किया आयोजन* *- ग्राम पंचायत असेवटा सेगनपुर (भीखेपुर) में पीडीए जन संवाद कार्यकर्ता सम्मेलन व कम्बल वितरित समारोह में मुख्यातिथि हुए शामिल*
*जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, राम प्रकाश शर्मा। 28 जनवरी 2025*
*#औरैया।* ग्राम पंचायत असेवटा ग्राम प्रधान एवं प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष ने आज सोमवार को अपनी ग्राम पंचायत असेवटा सेंगनपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में पीडीए जन संवाद, कार्यकर्ता सम्मेलन व कम्बल वितरित में क्षेत्रीय सांसद लोकसभा इटावा जितेंद्र सिंह दोहरे विशिष्ठ अतिथि शामिल हुए। इस मौके पर मुख्य अतिथि सपा राष्ट्रीय महासचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का 51 किलो की फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। . जनपद के थाना अयाना क्षेत्र के ग्राम असेवटा में आज सोमवार 28 जनवरी को कार्यक्रम में पहुंची समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का प्रधान संगठन की ओर से 51 किलो की फूलमाला पहनकर गर्म जोशी से जोरदार स्वागत किया गया। इसकी उपरांत पीडीए जनसंवाद किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि सपा महासचिव शिवपाल सिंह ने पीडीए के लोगों से संवाद करते हुए समाजवादी पार्टी से जुड़कर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर विशेष बल दिया। कंबल वितरण के दौरान उन्होंने कहा कि गरीब, लाचार, मजलूम, असहाय व निराश्रित लोगों की सेवा करना समाजवादी पार्टी का उद्देश्य रहा है। गरीबों के हित में समाजवादी पार्टी हमेशा से चिंतन करती आ रही है और आगे भी चिंतन जारी है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कंबल वितरित किए गयें। इस मौके पर पूर्व मंत्री रामबाबू यादव, पूर्व विधायक मदन गौतम, विधायक बिधूना रेखा वर्मा, विधायक दिबियापुर प्रदीप यादव, सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, अशोक यादव, रस्मी यादव, बृजराज सिंह गुर्जर, ग्राम प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव उर्फ गुड्डू यादव, विजय राजपूत , गुड्डू यादव अध्यक्ष क्रय विक्रय, रामपाल यादव, नरेंद्र पाल, अमित यादव, जयवीर दोहरे, रामबाबू यादव आदि मौजूद रहें। सुरक्षा की दृष्टि से कार्यक्रम में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। कार्यक्रम के अंत में आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।