उत्तर प्रदेश

जिला मजिस्ट्रेट ने मुख्यालय पर ईवीएम वीवी पैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण दिए निर्देश

**                                                *जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, राम प्रकाश शर्मा। 22 जनवरी 2025*                                             *#औरैया।*  आज 22 जनवरी बुधवार को जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ० इन्द्रमणि त्रिपाठी ने भारत निर्वाचन आयोग के  दिशा निर्देशों के अनुपालन में कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम, वीवीपैट, सीयू वेयर हाउस का वाह्य निरीक्षण करते हुए  संबंधितों को निर्देशित किया कि सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा कर्मियों की निर्धारित समय के अनुरूप ड्यूटी सुनिश्चित की जाये। जिससे सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई शिथिलता/लापरवाही दृष्टिगत न हो, जिलाधिकारी ने सहायक निर्वाचन अधिकारी को परिसर की साफ- सफाई व्यवस्था को दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) महेंद्र पाल सिंह, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग अमर सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी राविन्द्र सहित संबंधित अधिकारी आदि मौजूद रहें।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button