पुष्प फाउंडेशन संस्था द्वारा वितरण किया गया कंबल

ग्लोबल टाइम्स 7
न्यूज़ नेटवर्क
उन्नाव ब्यूरो
फुन्नी त्रिपाठी
उन्नाव। कड़ाके की सर्दी से राहत दिलाने के लिए पुष्प फाउंडेशन ने एक सराहनीय पहल की है। बारा स्थित बाबा बजरंगबली मंदिर परिसर के पास महावीरन दंगल प्रांगण में आयोजित विशेष कार्यक्रम में सैकड़ों गरीब और निराश्रित लोगों को कंबल और ऊनी वस्त्र वितरित किए गए। फाउंडेशन के प्रबंधक पुष्पेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र की 35 ग्राम सभाओं से आए जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल ठंड से बचाव था, बल्कि जरूरतमंदों को सम्मान देकर उनके जीवन में आशा का संचार करना भी था। इस अवसर पर पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की मदद करना उनका दायित्व है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों और ग्राम प्रधानों ने भी भाग लिया और इस पहल की सराहना की। वरिष्ठ नागरिकों ने इसे समाज में एकजुटता और सद्भावना का संदेश बताया। पुष्प फाउंडेशन ने भविष्य की योजनाओं की भी घोषणा की, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में काम करने का लक्ष्य शामिल है। फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है। कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन ने न केवल कंबल वितरित किए, बल्कि निराश्रित महिलाओं और पुरुषों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर प्रबंधक पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, श्यह हमारा दायित्व है कि समाज के कमजोर वर्गों की मदद करें। ठंड के मौसम में ऊनी वस्त्र और कंबल वितरित करना हमारा छोटा सा प्रयास है, ताकि जरूरतमंदों को राहत मिल सके। आयोजन में क्षेत्रीय लोगों और ग्राम प्रधानों ने भी भाग लिया और इसे एक अनुकरणीय कदम बताया। ग्राम सभा के वरिष्ठ नागरिकों ने पुष्पेंद्र प्रताप सिंह और उनकी टीम की इस नेक पहल की सराहना की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से समाज में एकजुटता और सद्भावना का संदेश फैलता है। बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी कार्य करना है। पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, रहमारा प्रयास है कि समाज के हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचे और उनकी समस्याओं को हल करने में योगदान दें कार्यक्रम में विशेष भूमिका निभाने वाले श्री तेज बहादुर सिंह मैनेजर सिंह आरके सिंह ( मामा )शिव शंकर वर्मा रोहित सिंह पूर्व प्रधान धनकोली लोकेंद्र प्रताप सिंह मानवेंद्र प्रताप सिंह उदय राज सिंह गंगा बक्स सिंह कमलेश कुमार यादव आशु सिंह अनूप कुमार यादव ,बड़े सिंह मलौना विक्रम यादव अतुल यादव जितेंद्र लोगों का विशेष योगदान रहा।।