उत्तर प्रदेश

प्रभारी राज्य मंत्री के सानिध्य में मीडिया अधिकार मंच भारत 21को मनाएगा पांचवा स्थापना दिवस!                                        

  *जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट राम प्रकाश शर्मा। 05 जनवरी 2025*                    *#औरैया।*  21 जनवरी 2025 को प्रभारी मंत्री/राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला के सानिध्य में मीडिया अधिकार मंच भारत का पांचवा स्थापना दिवस/नववर्ष मिलन समारोह मनाया जायेगा।                                           .मीडिया अधिकार मंच भारत के वरिष्ठ मीडिया प्रभारी वीरेन्द्र सेंगर ने बताया है कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सेंगर मीडिया अधिकार मंच भारत का पांचवा स्थापना दिवस/नववर्ष मिलन समारोह नर सेवा ही नारायण सेवा का भी होगा। आगाज आज कानपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया अधिकार मंच भारत के राष्ट्रीय सतेन्द्र सेंगर, राष्ट्रीय महामंत्री अनिल अवस्थी, विवेक मिश्रा जिलाध्यक्ष औरैया सहित दिनेश मिश्रा प्रदेश महासचिव प्रधान संगठन उप्र ने प्रभारी मंत्री/राज्य मंत्री महिला कल्याण एवं बाल बिकास पुष्टाहार उत्तर प्रदेश सरकार से शिष्टाचार भेंट करते हुए कार्यक्रम की स्वीकृति ले ली है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सेंगर ने यह भी बताया कि कार्यक्रम में कई बड़ी हस्तियों का आगमन होगा।तथा संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल अवस्थी ने संगठन के पदाधिकारियों सहित क्षेत्रीय जनता से अपील करते हुए कहा है कि यह कार्यक्रम क्षेत्रीय विकास एवं आपसी एकता का आगाज होगा। इस कार्यक्रम के आयोजक विवेक मिश्रा जिलाध्यक्ष औरैया की देखरेख  में आयोजित होगी। विवेक मिश्रा जिलाध्यक्ष ने संगठन के पदाधिकारियों ने निवेदन करते हुए कहा है कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जल्द ही एक समीक्षा बैठक होगी। जिसमें सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों का आना अनिवार्य है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button