उत्तर प्रदेश

आर्य समाज मंदिर का वार्षिक चुनाव संपन्न

जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, राम प्रकाश शर्मा। 30 दिसंबर 2024*
*#अजीतमल,औरैया।* कस्बा अजीतमल के आर्य समाज का वार्षिक चुनाव आर्य समाज मंदिर प्रांगण में साधारण सभा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक लालदास शर्मा एवं आदित्य कुमार गुप्ता ने की। पूर्व मंत्री ने 2023-24 की आख्या प्रस्तुत की। कोषाध्यक्ष ने लेखा प्रस्तुति की। उसके बाद 2024-25 के लिए प्रबंध कारिणी समिति का सर्वसम्मति से गठन हुआ। प्रधान पद शिव सागर त्रिपाठी, उप प्रधान गेंदा लाल राजपूत, मंत्री विमल किशोर दुबे, कोषाध्यक्ष पद शिवम दुबे, यज्ञाचार्य राजेश दुबे, उप यज्ञाचार्य नीरज पाठक, अंतरंग सदस्य तुलाराम दोहरे, अवधेश कुमार चौबे व राजेश कुमार शर्मा चुने गयें। बैठक में विनोद दुबे, लाल सिंह राजपूत सहित दर्जनों लोग मौजूद रहें।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button