उत्तर प्रदेश

समस्याएं निस्तारण को गेल सभागार में एकत्रित हुए पूर्व सैनिक!                                        

पूर्व प्रधान मंत्री के निधन पर दो मिनट का रखा मौन!

                                           *जीटी-7, सुशील कुमार विश्वकर्मा संवाददाता दिबियापुर ब्यूरो रिपोर्ट। 27 दिसंबर 2024*                                                  *#दिबियापुर,औरैया।*  जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय ककोर मुख्यालय के तत्वावधान में जिले भर से आए पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, सैनिक विधवाओं और उनके आश्रितों ने गेल सभागार दिबियापुर में बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर अपनी समस्याओं को निस्तारण के लिए अधिकारियों को अवगत कराया। सैनिक पुनर्मिलन कार्यक्रम की अध्यक्षता एयर मार्शल दिनेश कुमार अवस्थी, वीएसएम ने की। विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडियर अतुल कुमार एसएम निदेशक सैनिक कल्याण लखनऊ उत्तर प्रदेश रहे तथा संचालन पूर्व सैनिक अविनाश चंद्र अग्निहोत्री ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तत्पश्चात सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी औरैया सुधीर सिंह राठौड़ ने अतिथियों का माल्यार्पण , बुके भेंटकर, बैज अलंकृत कर, प्रतीक चिन्ह  और शाल ओढ़ाकर स्वागत सम्मान किया गया। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों पूर्व सैनिकों वीरांगनाओं और उनके आश्रितों का इस व्रहद समारोह जोकि जनपद में पहली बार संपन्न हो रहा है में उनका स्वागत सम्मान किया तथा आभार जताया। साथ ही जनपद के विभिन्न युद्धों और ऑपरेशनों में शहीद हुए  22 सैनिकों को यादकर उनको श्रद्धांजलि दी व नमन किया। विभिन्न युद्दों में शहीद हुए पूर्व सैनिकों की वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया।                                       .       सम्मानित हुई वीरांगनाओं में प्रमुख रूप से महारानी, रामू शाक्य , राधा कुमारी, प्रकाशवती, राजकुमारी, आरजूपली, श्रीदेवी मौजूद रहीं। इसके साथ ही उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों से कार्यक्रम में उपस्थित मेडिकल टीम व पेंशन टीम प्रयागराज  से सम्पर्क कर अपनी अपनी समस्याओं को निस्तारण करने को कहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने एक लघु स्मारिका जोकि पूर्व सैनिकों के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित है का विमोचन किया। इस स्मारिका के सम्पादक कर्नल सुधीर सिंह राठौड़ जिला सैनिक कल्याण अधिकारी हैं तथा सह सम्पादक अविनाश अग्निहोत्री हैं।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विंग कमाणडर अंकित सक्सेना सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कानपुर, डाक्टर उत्सव अग्रवाल डेंटिस्ट ईसीएचएस माती कानपुर देहात, मेजर योगेन्द्र सिंह कटियार, कै निर्भय सिंह गुर्जर जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संघ, कै ब्रह्म दत्त यादव जिला उपाध्यक्ष, कै योगेश कुमार त्रिपाठी, कै रामप्रसाद शर्मा, प्रताप सिंह सेंगर, मनमोहन सिंह सेंगर जिला महासचिव अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संघ, महेंद्र प्रताप सिंह यादव जिला सचिव अखिल भारतीय पूर्व सैनिक, आनन्द कुमार धनगर, रामवीर सिंह, श्री कृष्ण यादव, रामरतन, बृजमोहन निषाद, आनन्द स्वरूप शर्मा, अनिल चतुर्वेदी जिला संयोजक सैनिक प्रकोष्ठ भाजपा, कमलेश कुमार, आनंद सिंह भदौरिया, कुंवर सिंह चौहान, राकेश दुबे, नंदकिशोर, गिरीश तिवारी, राजू, अशोक, अखिलेश कुमार, योगेश पाठक, महेंद्र पाल, राधा कुमारी, उमा तिवारी, सोनम यादव, सीमा पाल, रचना अवस्थी ,रामसखी, के अलावा पांच सैकड़ा पूर्व सैनिक, वीर नारियां और उनके आश्रित मौजूद रहें।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button