बिधूना क्षेत्र की जनता उनके हृदय में बसती है सपा सांसद देवेश शाक्य

*सपा जनता के हक अधिकार के लिए निरंतर कर रही संघर्ष*
*सपा सांसद ने लोगों की सुनी समस्याएं निराकरण कराने का दिया भरोसा*
*जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, राम प्रकाश शर्मा। 26 दिसंबर 2024*
*#बिधूना,औरैया।* बिधूना विधानसभा क्षेत्र के मूल निवासी एवं एटा लोकसभा क्षेत्र के सपा सांसद देवेश शाक्य द्वारा गुरुवार को बिधूना कस्बा स्थित अपने कैंप कार्यालय पर बिधूना क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनने के साथ समस्याओं के निराकरण कराने का भी लोगों को भरोसा दिया गया। तत्पश्चात सपा सांसद देवेश शाक्य ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा है कि बिधूना विधानसभा क्षेत्र की जनता ने उनका और उनके परिवार का सदैव साथ दिया है इसलिए बिधूना क्षेत्र की जनता भी उनके हृदय में बसती है और वह सम्मानित जनता के हक अधिकार की लड़ाई के लिए प्राण प्रण से संकल्पित है। .उन्होंने कहा की एटा की जनता ने उन्हें सांसद बनाया है ऐसे में वह अपनी कर्मभूमि एटा की सम्मानित जनता के हक अधिकार की लड़ाई और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए भी प्राण प्रण से तत्पर हैं। सांसद श्री शाक्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बुरी तरह चरमराई हुई है अपराधियों के हौसले बुलंद हैं महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है बेरोजगारी भ्रष्टाचार चरम पर है साथ ही खाद की किल्लत फसल का वाजिब मूल्य न मिलने सिंचाई के लिए पानी की समस्या जैसी तमाम समस्याएं किसानों पर भारी पड़ रही है। सांसद श्री शाक्य ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव जी पीडीए के साथ समाज के कमजोरों पिछड़ों वंचितों दलितों अल्पसंख्यकों किसानों मजदूरों के हक के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं और इसी का परिणाम है की उत्तर प्रदेश के साथ समूचे देश में पीडीए मजबूत हो रहा है जिससे विपक्षी सत्तासीनों की चिंताएं बढ़ती जा रही है। उन्होंने एक सवाल के जबाब में कहा कि चूंकि वह मौजूदा समय में एटा की जनता के प्रतिनिधि हैं इसलिए पूरी निष्ठा के साथ वहां की जनता के विश्वास की कसौटी पर खरा उतरने का भरसक प्रयास कर रहे वही बिधूना क्षेत्र के साथ ही औरैया इटावा व कन्नौज जनपद की सम्मानित जनता के भी हर सुख दुख में साथ खड़े रहने को भी वह संकल्पित हैं। इस मौके पर नाहर सिंह कठेरिया, रामस्वरूप शाक्य, प्रधान बलदेव यादव, अशोक यादव, जयचंद्र शाक्य, शनि चतुर्वेदी, जितेंद्र शाक्य प्रधान विनय शाक्य लालू आदि प्रमुख लोगों के साथ भारी संख्या में फरियादी भी मौजूद थे।