देवघट धाम मऊ गूरा में नौ दिवसीय शिव महापुराण कथा का हुआ समापन

*- हवन यज्ञ के साथ आयोजित हुआ विशाल भंडारा*
*जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट राम प्रकाश शर्मा। 25 दिसंबर 2024*
*#बिधूना,औरैया।* बिधूना क्षेत्र के प्राचीन ऐतिहासिक देवघट धाम आश्रम मऊ गूरा में कार्यक्रम संयोजक परम संत पंडित विज्ञानानंदपुरी जी महाराज के सानिध्य में चली नौ दिवसीय शिव महापुराण कथा के समापन पर बुधवार को हवन यज्ञ के बाद विशाल भंडारा आयोजित हुआ जिसमें सैकड़ो संतों के साथ हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। .नव दिवसीय शिव महापुराण कथा के समापन बुधवार को शिव कथा महापुराण प्रवक्ता पंडित जगमोहन त्रिपाठी द्वारा कार्यक्रम संयोजक परम संत विज्ञानानंदपुरी महाराज के साथ हवन यज्ञ संपन्न कराया गया और तत्पश्चात भंडारी की शुभारंभ पर सैकड़ो की संख्या में मौजूद संतो को भोजन कराकर उन्हें यथा संभव दक्षिणा दी गई। पश्चात इस विशाल भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में डॉ शिव कुमार तिवारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरी चौबे,अखिलेश शुक्ला, अवधेश दुबे, पंकज दुबे, संजय मिश्रा, राम नरेश तिवारी, रविंद्र मिश्रा, छुन्नू तिवारी, विनय तिवारी, हरी शंकर तिवारी, बृजेश शुक्ला, दीपू तिवारी, बैंक अधिकारी अशोक पोरवाल, गुड्डू श्रीवास्तव, श्याम चौहान, प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह सेंगर, प्रधान जगत सिंह शाक्य पूर्व प्रधान बृजमोहन सिंह यादव, गुड्डू चौहान, डॉ अनुरुद्ध राज तिवारी, मंगल सिंह भदौरिया, उमाशंकर शुक्ला, योगेंद्र प्रताप सिंह सेंगर, पत्रकार सुरेंद्र मिश्रा, पत्रकार हरगोविंद सिंह सेंगर, शिवम तिवारी आदि प्रमुख लोगों का विशेष सहयोग रहा है।





