उत्तर प्रदेश

स्वामी रामस्वरूपाचार्य के प्रवचनों को सुनने व दर्शन आशीर्वाद लिए श्रद्धालुओं की उमडी भीड़

बिधूना के पीतांबरा महायज्ञ में कथा प्रवचन करने पहुंचे कामदगिरि पीठाधीश्वर

Gt -7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, राम प्रकाश शर्मा। 11 नवंबर 2024
#बिधूना,औरैया। बिधूना कस्बे के वन खंडेश्वर मंदिर परिसर में चल रहे मृत्युंजय मां पीतांबरा महायज्ञ में सोमवार को चित्रकूट कामदगिरि पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामस्वरूपाचार्य पहुंचे। स्वामी श्री रामस्वरूपाचार्य महराज के श्रीरामकथा प्रवचन सुनने के लिए दोपहर से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ यज्ञ स्थल पर पहुंचना शुरू हो गई थी। बिधूना नगर में स्वामी रामस्वरूपाचार्य के प्रवेश करने पर श्रद्धालुओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। स्वामी रामस्वरूपाचार्य सोमवार को रात्रि 7 से 10 बजे तक वह मंगलवार को भी रात्रि 7 से 10 बजे तक राम कथा प्रवचन करेंगे। बताया गया है कि स्वामी श्री रामस्वरूपाचार्य महाराज के द्वारा मंगलवार को क्षेत्र के कई प्रमुख लोग दीक्षा भी ग्रहण करेंगे। इस मौके पर पीतांबरा महायज्ञ के मुखिया परम संत रामदास जी महाराज वृंदावन तपोवन के परम संत संतोष दास महाराज अनिल शुक्ला सुरेंद्र कुमार पांडे सुनील मिश्रा श्याम नरेश दुबे शिवकांत दुबे प्रमोद गुप्ता बर्तन वाले डॉ शिवकुमार तिवारी अखिलेश सोनी अमित मिश्रा अनिल पांडे अखिलेश शुक्ला विनय तिवारी गौरव दुबे बच्चू मिश्रा रंगीला गुप्ता कौशल किशोर शुक्ला कुनाल तिवारी राजू तिवारी आदि प्रमुख लोगों के साथ भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button