उत्तर प्रदेशलखनऊ

पीडब्ल्यूएस परिवार तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्ट्राचार नियंत्रण ब्यूरो के गुजरात कार्यालय का भव्य उद्घाटन

शिक्षालय निर्माण व मानवाधिकार संरक्षण मुख्य लक्ष्य।

ग्लोबल टाइम्स 7
न्यूज़ नेटवर्क टीम
रिजवान खान
अकबरपुर

एनजीओ पीडब्ल्यूएस परिवार तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्ट्राचार नियंत्रण ब्यूरो के गुजरात प्रदेश कार्यालय का भव्य उद्धघाटन इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट (हाई कोर्ट इलाहाबाद) द्वारा पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के नेशनल कोर कमेटी के नागेंद्र प्रसाद पाण्डेय राजू, ज्योतिष मर्मज्ञ पण्डित संजय महाराज नंदगांवकर, राष्ट्रीय टीम से उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी, सचिव विनोद कुमार आर तिवारी, संयुक्त सचिव दिग्विजय उपाध्याय, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष राजनाथ मिश्र आदि की उपस्थिति में हुआ।


जानकारी के अनुसार प्रदेश कार्यालय के उद्घाटन के साथ राष्ट्रीय एवम प्रदेश टीम के पदाधिकारियों तथा सदस्यों का सम्मान करने के साथ उन्हें नियुक्ति प्रमाण पत्र, आई कार्ड, रूल बुक, पत्रिका देकर संगठन के उद्देश्य एवम कार्य योजना के बारे में बताया गया। संगठन द्वारा शिक्षालय निर्माण तथा मानवाधिकार संरक्षण को मुख्य लक्ष्य निर्धारित करते हुए समाज के अधिकतम समाजसेवी राष्ट्रभक्त हिन्दुस्तानी नागरिकों को इससे जोड़ने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर आर के पाण्डेय एडवोकेट, नागेंद्र प्रसाद पाण्डेय राजू, पंडित संजय महाराज नंदगांवकर, बृजेश तिवारी, विनोद कुमार आर तिवारी, दिग्विजय उपाध्याय, राजनाथ मिश्र, पंडित दिनेश तिवारी, अजय सिंह, ईश्वर, शशिकांत तिवारी, योगेश ने अपने विचार रखे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button