उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक मुख्यालय पर संपन्न              

                                   *- लोकसभा चुनाव से सूवे की जनता ने सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया-जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम*                                              *जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट राम प्रकाश शर्मा। 10 नवंबर 2024*                                             *#औरैया।* आज 10 नव रविवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम की अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर में आयोजित की गयी। मासिक बैठक में  समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि लोकसभा के चुनाव में औरैया जिला की हम सभी विधानसभा की सीटों पर समाजवादी पार्टी का जीतना यह दर्शाता है लोग अब सत्ता परिवर्तन का मन बना चुके है। उन्होंने कहा कि अब मासिक बैठक हर महीने की 7 तारीख को आयोजित की जायेगी। इस मौके पर प्रमुख रूप से बिधूना विधायिका रेखा वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष इरशाद कुरैशी, ओम प्रकाश ओझा, राजू गुप्ता रत्नेश, वीरेंद्र राजपूत, अनवर यादव, बबलू नायक, मनोज कुशवाहा, सुभाष यादव, वकार अहमद, पूतन यादव फौजी, वीरेंद्र शास्त्री, राजेन्द्र यादव, नवीन वर्मा, तेहराज यादव, लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष धुव्र यादव, रामू शर्मा, हिमांशु पाल, रत्नेश गुप्ता राजू, दिनेश नायक, राजकुमार दोहरे, अनिल तिवारी, अजय दोहरे, इमरान खान, अजय यादव बमरीपुर एवं मीडिया प्रभारी शोभित यादव हीरू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे। बैठक के दौरान पूर्व मंत्री औरैया जिले के कद्दावर नेता भोला सिंह, सपा नेता सुरेन्द्र राजपूत, एवं बिधूना नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता के पिता के लिए मौन रख कर शोक संवेदना व्यक्त की गयी।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button