उत्तर प्रदेश

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन!



*बिधूना ब्लाक कार्यकारिणी का भी किया गया गठन*
*जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, राम प्रकाश शर्मा। 26 अक्टूबर 2024*
*#औरैया।* महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रदर्शन करते हुए 8 सूत्रीय मांगों से संबंधित जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी की गैर मौजूदगी में उप जिलाधिकारी को सौंपा है। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष ज्योत्सना के नेतृत्व में प्रेमलता, ममता, मनोरमा, कुसुमा, विमला देवी, ममता देवी, ज्ञानवती, संगीता, कल्पना, स्नेहलता, ऊषा देवी, रामादेवी, अर्चना, प्रवेश कुमारी, नीलम, शबनम, आशा देवी, अखिलेश आदि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने ज्ञापन सोंपा है।                                                    .ज्ञापन में कहा गया है कि काम के अनुसार 5500 मानदेय के स्थान पर 18000 रुपए किया जाने 2019 के खराब मोबाइल बदलकर नए मोबाइल दिए जाने प्राइमरी एजुकेटर भर्ती में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को शामिल किये जाने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के रिटायरमेंट पर ग्रेज्युटी व पेंशन दिए जाने पुष्टाहार वितरण बंद कर सीधा खाते में पैसा भेजे जाने मुख्य सेविका के पद पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रोन्नति दिए जाने प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के लिए अतिरिक्त मानदेय व मोबाइल खर्च दिये जाने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने आदि मांगों से संबंधित जिलाधिकारी के लिए उप जिलाधिकारी हरिश्चंद्र को ज्ञापन सौंपा गया। तत्पश्चात महिला आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के नेतृत्व में बिधूना ब्लाक कार्यकारिणी का भी गठन किया गया जिसमें नीलम को ब्लॉक अध्यक्ष कल्पना को उपाध्यक्ष संगीता को महामंत्री प्रेमलता को मंत्री ऊषा को कोषाध्यक्ष विमला प्रवेश ममता ऊषा रामादेवी रमला देवी शशिप्रभा प्रेमलता अर्चना वविता को सदस्य घोषित किया गया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button