उत्तर प्रदेश

कलश यात्रा के साथ नव दुर्गा महोत्सव का शुरू हुआ आयोजन


ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क टीम कंचौसी कानपुर देहात, मुख्य संपादक डा. धर्मेन्द्र गुप्ता

कंचौसी नगर में मां दुर्गा की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के पश्चात कलश को दुर्गा पंडाल परिसर में बने पंडाल में स्थापित किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मां वैष्णो जन जागरण समिति की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गामहोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कलश यात्रा का शुभारंभ पूजन अर्चन के पश्चात पं. दरवेश तिवारी द्वारा किया गया। कलश यात्रा में सबसे आगे डीजे धार्मिक धुनों को बिखेरता चल रहा था। जिसके पीछे श्रद्धालु जय माता दी, प्रेम से बोलो, सच्चा है माता का दरवार आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। कलश यात्रा नहरपुल रोड, रेलवे स्टेशन रोड, रेलवे क्रासिंग मार्ग  होती हुई निचली रामगंगा नहर पर पहुंची और कलश भरकर दुर्गा पंडाल पर संपन्न हुई। वही दुर्गा नगर में दुर्गा जन जागरण समिति द्वारा कलश यात्रा निकाली गई जो क्रासिंग रोड से होकर निचली रामगंगा नहर पर पहुंची। चिटकाइन पुरवा में भी दुर्गा महोत्सव का आयोजन किया गया इस अवसर परीक्षित डॉक्टर सुरेश चंद गुप्ता ,मंजू गुप्ता दुर्गा महोत्सव के अध्यक्ष अनुपम गुप्ता, मझले पंडित, जयप्रकाश दुबे, डॉ धर्मेन्द्र गुप्ता, अभय गुप्ता, दीपेश शुक्ला आदि भक्त मौजूद रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button