उत्तर प्रदेश

राज्यसभा सांसद ने औरैया नगर में टोल फ्री नम्बर डायल करवाकर भाजपा के सदस्य बनाये 

उत्तर प्रदेश

*राज्यसभा सांसद ने औरैया नगर में टोल फ्री नम्बर डायल करवाकर भाजपा के सदस्य बनाये*

*जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, राम प्रकाश शर्मा। 13 सितंबर 2024*

*#औरैया।* भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में सदस्यता अभियान को “संगठन महापर्व” के रूम में मनाया जा रहा है जिसमें कार्यकर्ताओं के साथ साथ वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी किसी‌ न किसी बूथ पर रहकर पार्टी की सदस्यता करवानी है। विदित हो कि पार्टी 11 सितम्बर से लेकर 17 सितम्बर तक इस पर्व को महासम्पर्क अभियान के रूप में घर घर जाकर भाजपा लोगों को सदस्य बनाने का काम कर रही है इसी क्रम में शुक्रवार को महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने औरैया नगर में अपने आवंटित बूथ पर पहुंचकर घर घर और लोगों के प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर टोल फ्री नम्बर डायल कर भाजपा का सदस्य बनाया। .उन्होने कहा कि जिले भर के सभी कार्यकर्ता इस अभियान‌ में जुट जाएं, क्योंकि इस अभियान से ही आपकी कार्य कुशलता का भी पता चलता है, उन्होंने बहिनों को राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया और उपस्थित बहिनों से कहा कि हर बहिन को 100 सदस्य बनाकर सक्रिय सदस्य बनने का प्रयास करना चाहिए, क्योंकि सक्रिय सदस्य बनने पर ही पार्टी में पदाधिकारी बनने का रास्ता खुलता है, आपका काम ही आपको आगे बढाता है मैने भी आपकी तरह मेहनत की है। घर-घर जाकर सदस्य बनाए हैं, और आज भी पार्टी का काम उनके लिए सर्वोपरि है, क्योंकि संगठन सर्वोपरि है। संगठन से बड़ा कोई नहीं संगठन नेता का निर्माण करता है। इसलिए हम सबको संगठन का काम लगन से करना चाहिए। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष भुवनप्रकाश गुप्ता सदस्यता अभियान के जिला संयोजक अमरचन्द्र राठौर, जिला महामन्त्री कौशल राजपूत, जिला महामंत्री धीरेन्द्र गौर, सुनील बाल्मीकि, औरैया नगर मंडल अध्यक्ष रामजी बाजपेई सहित नगर के तमाम पदाधिकारी, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सीमा चौहान, प्रभा, गीता पोरवाल, रीना दिवाकर, रेशमवती रागिनी कुशवाहा अंकिता गौतम प्रेमा राजपूत मणि सहित दर्जन भर से अधिक बहिनें बूथ पर सदस्यता अभियान में सांसद जी के साथ- साथ रहीं।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button