उत्तर प्रदेश

मेधावी छात्रा अनुष्का गुप्ता को मानस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने घर जाकर किया गया सम्मानित।

उत्तर प्रदेश

मेधावी छात्रा अनुष्का गुप्ता को मानस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने घर जाकर किया गया सम्मानित।

*अस्वस्थता के कारण स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में नहीं हो पाई थी सम्मिलित*

 

इंटर मीडिएट में 87 प्रतिशत व हाई स्कूल में 88 प्रतिशत अंक पाकर कस्बे का किया था नाम रोशन।

 

*ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज़ नेट वर्क, कंचौसी, औरैया सहार ब्लॉक संवाददाता बृजेश बाथम।*

 

 

किसी ने सत्य ही कहा है कि मेहनत करने वालों की कभी हार नही होती। इसी कथन को ध्यान में रखते हुए कंचौसी नगर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक, डा .रामचंद्र गुप्ता की सुपौत्री व डा.धर्मेन्द्र गुप्ता मुख्य संपादक , जी.टी.7 न्यूज़ नेट वर्क, की पुत्री अनुष्का गुप्ता को मानस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य उपेन्द्र चतुर्वेदी व शिक्षक जितेन्द्र कुमार, इंदुकांत दीक्षित,द्वारा छात्रा के घर जाकर सम्मानित किया गया। मालूम हो कि अस्वस्थता के कारण छात्रा अनुष्का गुप्ता, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय में होने वाले सम्मान समारोह में नही पहुँच सकी थी। इसलिए विवशता को देखते हुए मानस इंटर कॉलेज की ओर से उसे घर जाकर सम्मानित किया गया। छात्रा को मिले इस सम्मान पर कस्बे के सैकड़ों लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए छात्रा व उसके परिजनों और शिक्षकों को बधाई , शुभकामनाए दी है। बधाई शुभकामनाए देने वालों में डा. प्रेमचंद्र गुप्ता,डॉ सुभाष चंद्र गुप्ता, डॉ सुरेश चंद्र गुप्ता, कंचौसी संघर्ष समिति के अध्यक्ष ताराचंद्र पोरवाल,शिक्षक संतोष तिवारी, गजेन्द्र गुप्ता,शिवम यादव टोनू , पूर्व प्रधान रविन्द्र सिंह, ग्राम पंचायत सदस्य मनीष बाथम, हेतराम, विनय प्रताप सिंह एडवोकेट, आनंद यादव एडवोकेट,राकेश बाथम ,राजेश बाथम मनोज पालीवाल, श्रीरामरतन इंटर कॉलेज के प्रबंधक अभय गुप्ता, पूर्व प्रधानाचार्य डा.अनिरुद्ध प्रताप सिंह कमलेश पालीवाल,प्रबंधक मनोज पालीवाल नंद किशोर शर्मा, लारा गुप्ता रजत गुप्ता, मोहित गुप्ता आदि लोग शामिल थे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button