नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के नाम पर मंदिर हटाने को लेकर उग्र हुए हिंदू वादियो ने जमकर किया प्रदर्शन

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज नेटवर्क। लखनऊ उत्तर प्रदेश। गौरव रावत जिला संवाददाता अलीगढ
ऐंकर— अलीगढ़ में नगर निगम के द्वारा अतिक्रमण हटाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है जहां एक ओर नगर निगम के द्वारा अतिक्रमण के नाम पर मंदिर को हटाने की बात कही गई तो वहीं दूसरी ओर दर्जनों हिंदू वादियों के द्वारा जमकर नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया जिसके बाद नगर निगम की टीम बे रंग लौटती नजर आई ।दरअसल पूरा मामला जिला अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र के रामघाट रोड का है जहां नगर निगम की टीम के द्वारा बने हुए मंदिर को अतिक्रमण के नाम पर तोड़ने की बात कहते हुए जेसीबी को साथ लाया गया था इस दौरान जैसे ही इसकी सूचना हिंदू वादीयों को हुई तो दर्जनों हिंदूवादी मौके पर पहुंच गए उनके द्वारा नगर निगम के अधिकारियों से कड़ी नोकझोंक की गई हिंदू वादियों का साफ तौर पर कहना था अगर नगर निगम के द्वारा मंदिर की एक भी ईंट से हाथ लगाया तो हिंदू वादियों के द्वारा उन्हें बख्शा नहीं जाएगा जिसको लेकर नगर निगम की टीम बैरंग लौटती नजर आई






