उत्तर प्रदेश

आनलाइन ठगी के शिकार पीड़ितो के कुल 03,07,090.00 रुपए साइबर क्राइम पुलिस टीम औरैया द्वारा कराया गया वापस

उत्तर प्रदेश

आनलाइन ठगी के शिकार पीड़ितो के कुल 03,07,090.00 रुपए साइबर क्राइम पुलिस टीम औरैया द्वारा कराया गया वापस

*जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, राम प्रकाश शर्मा। 03 सितंबर 2024*

  *#औरैया।* जनपद औरैया में साइबर अपराध की रोकथाम के सम्बन्ध में कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक चारू निगम द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल साइबर क्राइम औरैया दिगम्बर कुशवाहा के मार्गदर्शन में साइबर सेल/साइबर क्राइम थाना औरैया द्वारा साइबर अपराधों को रोकने व आम जनमानस को इससे राहत दिलाने के उद्देश्य के तहत लगातार सार्थक प्रयास करते हुए साइबर अपराध के शिकार पीड़ितों के कुल 03, 07,090. 00 रुपए अथक परिश्रम कर उनके बैंक खातों में वापस करायें गयें। सभी आवेदकों के द्वारा पुलिस अधीक्षक औरैया व साइबर सेल/साइबर क्राइम थाना के कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया । विवरण इस प्रकार है-क्रम सं0 आवेदकों के नाम व पते धनराशि, अनूप गुप्ता निवासी औरैया 99, 785. 00, जूही केशर शाहीन निवासी औरैया 98,505.00 आरक्षी नाहर सिंह वर्तमान नियुक्ति थाना सहायल 90, 800.00, संध्या अवस्थी निवासी दिबियापुर 18, 000.00, सहयोग करने वाली साइबर क्राइम टीम औरैया,निरीक्षक दीपक कुमार प्रभारी थाना साइबर क्राइम औरैया, मुख्य आरक्षी विजय कुमार साइबर सेल, औरैया, मुख्य आरक्षी राजीव कुमार थाना साइबर क्राइम, औरैया, आरक्षी धीरज यादव थाना साइबर क्राइम, औरैया, आरक्षी गौरव चौधरी थाना साइबर क्राइम औरैया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button