उत्तर प्रदेश

क्योंटरा में दो दिवसीय दंगल का हुआ वृहद आयोजन!

दूरदराज से आए नामीग्रामी पहलवानों ने दिखाए अपने दांवपेंच

*क्योंटरा में दो दिवसीय दंगल का हुआ वृहद आयोजन* *-दूरदराज से आए नामीग्रामी पहलवानों ने दिखाए अपने दांवपेंच* *- पंचायती राज ग्राम पंचायत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने फीता काटकर किया शुभारंभ* . .*जीटी -7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, रामप्रकाश शर्मा। 22 अगस्त 2024* . *#औरैया।* जनपद के विकासखंड औरैया क्षेत्र के ग्राम क्योंटरा में 20 व 21 अगस्त को दो दिवसीय विशाल दंगल का आयोजन हुआ, जिसमें प्रधान संगठन प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे फीता काटकर दंगल का शुभारंभ किया। संगठन के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। दंगल में दूरदराज से आए नामीग्रामी पहलवानों ने अपने-अपने दांवपेंच दिखाएं। कई पहलवानों कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही। 5000 की बड़ी कुश्ती पर सभी की नजर रही। .

औरैया विकासखंड क्षेत्र के ग्राम क्योंटरा में रक्षाबंधन के बाद पडने वाले पहले मंगलवार व बुधवार को विशाल दंगल का आयोजन होता है। इसी क्रम में 20 व 21 अगस्त को दंगल का आयोजन किया गया। इस दौरान नीरज दीक्षित एडवोकेट, सौरभ पाठक, हीरा शुक्ला, संदीप पाठक, अखिलेश पांडे ग्राम प्रधान के क्योंटरा, अंकुर अवस्थी, अमित दासपुर प्रधान, मनोज पहलवान, अरविंद सविता प्रधान भगोतीपुर, का विशेष सहयोग रहा। दंगल के दौरान कुश्ती में अंकित माथुर व बकराक सहारनपुर की कुश्ती हुई जिसमें दोनों बराबर रहे। लकी थापा नेपाल के काठमांडू ने सोनू हरियाणा को हराया कुश्ती। 5000 रुपए की बड़ी कुश्ती में मोहित सहारनपुर ने मोनू फिरोजाबाद को हराया। 2500 रुपए की कुश्ती परवेज मेरठ, इंद्रजीत पाठक दतिया मध्य प्रदेश की कुश्ती बराबरी पर रही। विपिन यादव व मोहित सहारनपुर 2500 रुपए की कुश्ती मोहित ने जीती। इसी तरह से अन्य पहलवानों ने भी कुश्ती के दौरान आकर्षक प्रदर्शन किया। जीते हुए पहलवानों को दंगल कमेटी द्वारा पुरष्कृत किया गया। दोनों दिन दंगल आकर्षण का केंद्र बना रहा। दंगल के दौरान पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश (प्रचलित नाम राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन) के पदाधिकारी विवेक अवस्थी ब्लॉक अध्यक्ष भीतरगांव एवं जिला संयोजक ग्राम प्रधान संगठन कानपुर नगर उत्तर प्रदेश, रवि शंकर अग्निहोत्री लाल जिला अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन कानपुर नगर, अखिलेश पांडे मंडल महामंत्री ग्राम प्रधान संगठन कानपुर मंडल कानपुर उत्तर प्रदेश, दिनेश मिश्रा प्रदेश महासचिव ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के अलावा ग्रामीण एवं क्षेत्रीय संभ्रांत लोग मौजूद रहे। दंगल में आये बड़ी संख्या में दर्शकों ने पहलवानों की कुश्तियों का आनंद लिया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button