उत्तर प्रदेश

अछल्दा ब्लाक प्रमुख व चेयरमैन ने किया वृक्षारोपण

वृक्ष जीवन का आधार है ब्लाक प्रमुख डॉ शरद सिंह राणा
जीटी -7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, रामप्रकाश शर्मा। 04 जुलाई 2024
#बिधूना,औरैया। अछल्दा नगर वाटिका में वन महोत्सव के अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अछल्दा डॉ शरद सिंह राणा व नगर पंचायत के अध्यक्ष अरुण कुमार दुबे रिंटू द्वारा संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया गया। वन महोत्सव के तहत औरैया वन प्रभाग की अछल्दा रेंज के अंतर्गत बझेरा वन ब्लॉक नगर वाटिका में ब्लॉक प्रमुख अछल्दा डॉ शरद सिंह राणा नगर पंचायत अछल्दा के अध्यक्ष अरुण कुमार दुबे रिंटू द्वारा संयुक्त रूप से पीपल पांकर बरगद नीम आम आंवला आज के 200 से अधिक वृक्ष रोपित किए गये। .इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख डॉ शरद सिंह राणा ने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार है वृक्षों से हमें प्राण वायु के साथ ही फल फूल ईंधन व आवश्यक लकड़ी उपलब्ध होती है साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए भी वृक्षारोपण बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण असंतुलन रोकने के लिए आज सभी की जिम्मेदारी है कि वह है वृक्षारोपण करने का संकल्प लें। इस मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी बृजराज सिंह, वन दरोगा बृजभूषण सिंह सेंगर, बीट प्रभारी गौरव मिश्रा, जगबीर सिंह, दुर्वेश कुमार, विजय कुमार, आनंदपाल, दशरथ सिंह व रामजी आदि अधिकारियों के साथ तमाम प्रमुख लोगों ने भी पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने पर जोर दिया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button