पूर्व विधायक शीतला प्रसाद सिंह को दी गई श्रद्धांजलि।

Global times7 news network
#Gonda
महाराजा देवी बख़्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में विद्यालय के संस्थापक पूर्व विधायक स्वर्गीय शीतला प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर बाबा के अनुयायी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी मैदान खोंरहसा बाजार गोंडा के संस्थापक काजी अब्दुल नजीब ने पूर्व विधायक को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि पूर्व विधायक शीतला प्रसाद सिंह भले ही आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके कार्य और विचार अमर हैं। बाबा जी ईमानदार और सेकुलर थे। वे सब को साथ लेकर चलने वाले थे। विद्यालय के प्रधानाचार्य और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला एवं मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि बाबाजी सच्चे विकास पुरुष थे। बाबा का जीवन दर्शन कर्म ही पूजा है से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पूर्व विधायक शीतला प्रसाद सिंह के सुपुत्र योगेंद्र प्रताप सिंह बाबा ने अपने विचार व्यक्त कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया ।इस अवसर पर पंकज सिंह बाबा, पवन कुमार सिंह, अशोक कुमार, राजेश वर्मा अशोक पटवा आदि उपस्थित रहे।
संवाददाता:- अभिषेक सिंह रिपोर्ट






