शलालपुर के ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का ग्रामीणों ने लगाया बैनर

जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, रामप्रकाश शर्मा। . 03मई 2024
बिधूना,औरैया। लालपुर गांव के ग्रामीणों ने गांव को जोड़ने वाले लगभग 350 मीटर लंबे मार्ग का निर्माण व पांडव नदी साइफन का आश्वासन के बावजूद जीर्णोद्धार न कराए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव के बाहर रोड नहीं तो वोट नहीं का बैनर लगा दिया है जिससे चल रहे लोकसभा चुनाव में नेताओं की चिंताएं बढ़ीं हुई है। विकासखंड बिधूना के ग्राम लालपुर धरमंगदपुर के ग्रामीणों ने गांव के बाहर रोड नहीं तो वोट नहीं का बैनर लगाकर आक्रोश जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव को जोड़ने वाले लगभग 350 मीटर लंबे संपर्क मार्ग का निर्माण कराने का जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा आश्वासन दिया गया था साथ ही ग्रामीणों के लिए अभिशाप बनी पांडव नदी की साइफन के जीर्णोद्धार कराने का भी क्षेत्रीय सांसद द्वारा आश्वासन दिया गया था किंतु आज तक एक भी काम शुरू नहीं हो सका है। जिससे क्षेत्रीय प्रतिनिधियों की वादाखिलाफी के कारण वह लोग लोकसभा चुनाव में रोड नहीं तो वोट नहीं करेंगे। ग्रामीणों द्वारा गांव के बाहर रोड नहीं तो वोट नहीं का बैनर लगाए जाने से चुनावी मैदान में उतरे सियासतदारों की चिंताएं काफी बढ़ी हुई है।






