उत्तर प्रदेश

तकनीकी खराबी से 4 घंटे गुल रही बिजली आपूर्ति

ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क टीम कंचौसी औरैया उप्र.उप जिला संवाददाता प्रफुल्ल शुक्ला।

असेनी बिजलीघर में आई तकनीकी खराबी के कारण बुधवार की बीती रात्रि को कस्बे की विद्युत आपूर्ति 4 घंटे ठप रही। इससे नगरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उमस भरी गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया। रात 11 बजे आपूर्ति सुचारु होने पर ही राहत की सांस ली।
बुधवार रात्रि 7 बजे बिजलीघर में आई तकनीकी खामी के कारण कस्बे की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत निगम के कर्मचारी फाल्ट को सही करने में लगे रहे। इस कारण असेनी बिजलीघर से नोगवा फीडर के अमरपुर, रंजीतपुर, विजई पुरवा, महिपाल पुरवा, मधवापुर, सुंदरपुर, नोगवा, कनमऊ सहित 12 गावों की बिजली गुल रही। उमस भरी गर्मी में लोगों को खासी परेशानी हुई। रात 11 बजे विद्युत आपूर्ति सुचारु की गई, लेकिन लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। कंचौसी नगरवासियों ने विद्युत निगम के अधिकारियों से लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने की मांग की।

बिजलीघर में तकनीकी खराबी के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रही। रात 11 बजे विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी गई। – राजेश कुमार जेई

Global Times 7

Related Articles

Back to top button