उत्तर प्रदेशलखनऊ

कौन बनेगा नगर पालिका अध्यक्ष? दिलानी होगी समस्याओं से निजात

बरसात के मौसम में शहर बन जाता है टापू , नहीं है जलभराव की समुचित व्यवस्था

आवास विकास की सड़कें हुई जीर्ण शीर्ण, नालों में भरा रहता कचरा

जीटी- 70017 राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
20 अप्रैल 2023

#औरैया।

वर्तमान में नगर निकाय चुनाव की बयार तेजी से चल रहे है जिसमें विभिन्न दलों के प्रत्याशियों के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। चुनावी हवा किसके पक्ष में बहेगी यह भविष्य के गर्त में है कौन-कौन नगर पालिका अध्यक्ष बनेगा फिलहाल यह परिस्थितियों एवं संभावनाओं का खेल है। जनपद की इकलौती नगरपालिका का जो भी अध्यक्ष बनेगा उसके कंधों पर विभिन्न नगर की समस्याएं से रूबरू होकर समस्याओं से जनता जनार्दन को निजात दिलानी होगी। बरसात के मौसम में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से शहर टापू में तब्दील हो जाता है। इसी के चलते नगर वासियों को बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा स्थानीय आवास विकास में सड़कें खस्ताहाल एवं जर्जर हालत में हैं। स्कूल भी ध्यान आकर्षित करना होगा। नालों की सफाई नहीं होने कचरा एवं गंदगी से पटे पड़े रहते हैं। इन तमाम समस्याओं के निदान के लिए नगर की जनता आशान्वित है। नगर पालिका परिषद का नया अध्यक्ष चुनने के लिए जनता बेताब है अब देखना है कि आखिर नगर की जनता अध्यक्ष का ताज किसके सिर पर बाधती है।


नगर में भाजपा, सपा, बसपा एवं कांग्रेस के अलावा कई निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी समर में अपनी प्रत्याशिता प्रदर्शित कर रहे हैं। वर्तमान समय में नामांकन प्रक्रिया के लिए पर्चे खरीदे व जमा किये जा रहे है। अभी तक केवल समाजवादी पार्टी से प्रत्याशियता की दौड़ में अनूप गुप्ता का नाम प्रकाश में आया है। जबकि अभी तक भाजपा बसपा एवं कांग्रेश पार्टी की ओर से प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं हो सकी है। इसी के चलते इन दलों के संभावित प्रत्याशियों में हलचल मची हुई है। इसके अलावा जनता जनार्दन इन दलों के प्रत्याशियों के नाम का इंतजार कर रही है। इसके साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में कूदने के लिए कतार में लगे हुए हैं। नजर की जनता इस बार परिवर्तन के मूड में दिख रही है। इस बार चुनावी हवा का रुख बांटने के लिए विभिन्न प्रत्याशियों के समर्थक जनता जनार्दन के मन को टटोलने में लग गये हैं। इतना ही नहीं संभावित प्रत्याशी नगर के विभिन्न गलियों में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए जनता के लोगों से मिलकर वोट मांग रहे हैं।
नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होते ही उम्मीदवारों द्वारा नुक्कड़ सभाएं प्रारंभ हो जाएगी। धीरे- धीरे चुनावी बयार चरमोत्कर्ष पर पहुंच जाएगी। यह चुनावी हब बयार किसके पक्ष में बहेगी अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। इतना अवश्य है कि अध्यक्ष पद पर विजयश्री का ताज पहनने वाले व्यक्ति को नगर की विभिन्न समस्याओं से सामना करते हुए रूबरू होकर जनता को निजात दिलाने की जिम्मेदारी होगी। आपको बताते चलें कि शहर में कुल मिलाकर 25 वार्ड हैं। जिनमें बरसात के मौसम में जलभराव होने से विकराल समस्या उत्पन्न होकर मोहल्ले टापू में तब्दील हो जाते हैं। इसका कारण है कि अभी तक शहर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी है। इसके अलावा शहर की आवास विकास की सड़कें जर्जर एवं खस्ताहाल हो चुकी हैं। इतना ही नहीं शहर के कुछ नाला ऐसे भी हैं जो कचरा एवं गंदगी से पटे पड़े हुए हैं। जिसकी अभी तक कोई सुध नहीं ली गई है। इस ओर चुने जाने वाले नये पालिका परिषद अध्यक्ष को उपरोक्त समस्या निदान के लिए जनहित में संज्ञान लेने की महती आवश्यकता होगी। वर्तमान में सबसे अधिक अध्यक्ष पद की उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी के हैं। देखना है कि पार्टी हाईकमान कौन से प्रत्याशी के नाम को हरी झंडी देता है। बहुजन समाज पार्टी से मुन्ना पाल का नाम अग्रसारित हो रहा है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button