उत्तर प्रदेशलखनऊ

कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ नौ दिवसीय श्रीपंचकुण्डीय विष्णु महायज्ञ

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क तहसील सिकंदरपुर
अतुल कुमार राय

सिकन्दरपुर (बलिया)। तहसील क्षेत्र के लिलकर गांव में शुक्रवार से नौ दिवसीय श्री पंचकुण्डीय विष्णु महायज्ञ भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ शुरू हो गया। यज्ञ का समापन 18 फरवरी को पूर्णाहुति के साथ किया जाएगा। कलश यात्रा में 11 कन्याओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला पुरुष कलश लेकर शामिल हुए। गणमान्य व्यक्तियों, महिलाओं आदि ने गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर अंतर प्रखंड के कई गांव का भ्रमण करते हुए कठौड़ा नदी के तट पर पहुंची। यहां विधिवत पूजा अर्चना कर बारी-बारी से कलशों में जल भरा गया।

उसके बाद विभिन्न समीपवर्ती गांवों का भ्रमण करते हुए कलश यात्रा यज्ञ मंडप पर पहुंचा, जहां यज्ञाचार्य जय नारायण शास्त्री जी महाराज एवं राम कुमार शुक्ल महाराज द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना की गयी। इस दौरान कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के हर-हर महादेव और जय माता दी, जय श्री राम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। यज्ञ में प्रदेश व देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे आचार्यों और संतों का लिलकर गांव वासियों ने समिति के कोषाध्यक्ष व्यास राय ने सनातन धर्म के रीति-रिवाज के अनुसार फूल, माला, पाग और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस दौरान यज्ञाचार्य जय नारायण शास्त्री जी महाराज ने बताया कि यज्ञ होने से क्षेत्र में शांति बनी रहती है। साथ ही क्षेत्र के लोगों को अकाल का सामना नहीं करना पड़ता है। बताया कि यज्ञ के दौरान 9 दिनों तक लगातार दोपहर 4 बजे से सायं 7:30 बजे तक भागवत कथा व प्रवचन होगा। यज्ञाचार्य जय नारायण शास्त्री जी महाराज ने क्षेत्र के लोगों से ज्यादा से ज्यादा की संख्या में उपस्थित होकर लोक कल्याण हेतु आयोजित पंचकुण्डीय विष्णु महायज्ञ में शामिल होने की अपील की है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button