उत्तर प्रदेश

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मचा हड़कंप !

संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे पड़ा मिला राजमिस्त्री का शव …

हत्या की जताई जा रही आशंका जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क कानपुर मंडलब्यूरो रामप्रकाश शर्मा। *21 अप्रैल 2024 *औरैया।* अयाना थाना क्षेत्र के भासौन अयाना मार्ग पर रविवार की सुबह अयाना निवासी एक युवक का शव पड़ा मिला, जिस पर हड़कंप मच गया। परिवार वाले नामजद लोगों पर युवक की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाये गये हैं जिससे हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से परिजनों की धक्का मुक्की भी हुई। आक्रोशित परिजनों ने कारवाई न होने पर थाने का घेराव किया। गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। रिपोर्ट लिखाने के लिए मृतक की पत्नी ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। .थाना कस्बा अयाना निवासी प्रीती पत्नी मनोज कुमार ने थाना पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 20 अप्रैल की शाम करीब 7:00 बजे सिताब का अड्डा निवासी शिवपूजन सिंह व बादाम सिंह वह दो अज्ञात व्यक्ति उसके घर के दरवाजे पर आ गये और झगड़ा करते हुए गाली-गलौज करने लगे। इसके साथ ही उसके पति मनोज को अपने साथ ले गये। इसके बाद रात 10:00 बजे तक उसके पति वापस घर नहीं लौटे, जिस पर उसके पारिवारीजन मनोज 38 वर्ष की खोज करते-करते सिताब के अड्डा पहुंचे। इसके बाद जब उपरोक्त लोगों से पूछताछ की तो वह लोग सकपका गये। वह लोग बोले की मनोज यहां से 6:00 निकल गया है। सबसे खास बात यह है कि जब यह लोग मनोज को 7:00 बजे ले गये तो वह 6:00 कैसे निकल गया। यह एक सवालिया प्रश्न है, एवं यह बात समझने वाली है। रात के समय परिजन खोजते रहे और उसी रास्ते से चार बार निकले लेकिन तब शव कहीं भी दिखाई नहीं दिया। उपरोक्त लोग उसके पति पर हथौड़ा चोरी का आरोप लगाकर घर से ले गये जबकि उसके पति ने हथौड़ा नहीं लिया था, क्योंकि उपरोक्त लोगों ने उसके पति के शरीर व झोला की तलाशी ली तो कुछ भी नहीं मिला। उपरोक्त लोग उसके पति को मोटरसाइकिल पर बैठा कर ले गये थे। इसके बाद उसके पति की हत्या कर शव को फेंक दिया। पीड़ित महिला ने मामले की तथ्यात्मक जांच करते हुए आरोपितों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है। पुलिस ने मृतक का शव पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में करुण-कृदन गूंज रहा था।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button