अचानक बढा तापमान फसलें तबाह किसानों की अरमान झुलसे

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज नेटवर्क, सिटी रिपोर्टर अनुज यादव औरैया।
औरैया। तापमान में अचानक बड़े पैमाने पर वृद्धि होने से रबी की फसलों के साथ आम फसलें भी बुरी तरह तरह तबाह बर्बाद होने से किसानों के अरमान भी झुलस रहे हैं जिससे किसानों की लागत और मेहनत पर पानी फिरने से उनकी चिंता और बेचैनी काफी बढ़ती जा रही है वही अनाज आलू लहसुन व सब्जी की फसलों में अचानक आई भारी मंदी से किसानों की बदहाली और कर्जदारी भी बढ़ती जा रही है जिससे किसानों में शासन के प्रति भी भारी आक्रोश भड़क रहा है।
अभी फरवरी का माह खत्म भी नहीं हुआ है कि अचानक मौसम में तापमान बड़े पैमाने पर बढ़ गया है जिससे रबी की फसलें बुरी तरह झुलस कर तबाह बर्बाद होती जा रही हैं। खासकर पिछेती गेहूं की फसल के साथ ही सब्जी की फसलों पर भी बढा तापमान कहर बनकर टूट रहा है। जिससे हजारों रुपए की लागत और मेहनत से उगाई गई फसलें बर्बाद होने से किसानों के अरमान भी इस बढ़े तापमान में झुलसते जा रहे हैं। सबसे दिलचस्प और गौरतलब बात तो यह है कि पिछले कई वर्षों से प्राकृतिक प्रकोप व फसलों की मंदी के चलते आर्थिक तंगी और कर्जदारी का दंश झेल रहे किसानों ने इस बार आर्थिक तंगी से उबरने के लिए फिर एक बार कर्ज लेकर रबी की फसलें उगाई थी, लेकिन इस बार भी प्राकृतिक प्रकोप ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। किसानों का कहना है कि अचानक बढे तापमान के कारण फसलों में 40 प्रतिशत तक नुकसान पहुंचने की प्रबल संभावना बढ़ गई है। रबी की फसल के साथ यह बढ़ा तापमान सब्जी की फसलों पर भी कहर ढाता जा रहा है वही समय से पहले सब्जी व रबी की फसल सूखने से किसानों की आंखों में आंसू छलक रहे हैं। यही नहीं किसानों की तबाही के बावजूद शासन द्वारा किसानों को बदहाली से बचाने के लिए अब तक कोई कारगर कदम नहीं उठाए गए हैं जिससे किसानों में शासन के प्रति भारी आक्रोश भड़क रहा है।