बोलेरो की टक्कर से महिला गंभीर घायल,रेफर
ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज नेटवर्क, जिला संवाददाता राम प्रकाश शर्मा औरैया।
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड ग्राम मधुपुर के सामने एक महिला को सोमवार की दोपहर बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलावस्था में उसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मधुपुर निवासी फूलनदेवी 55 वर्ष पत्नी भूपसिंह सोमवार की दोपहर करीब 12:30 अपनी पुत्री स्नेहलता के साथ उसकी ससुराल इटावा जाने के लिए निकली थी। जैसे ही वह गांव के सामने रोड पार करने लगी उसी समय तेज रफ्तार बोलेरो कार ने टक्कर मार दी, जिससे महिला दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलावस्था में उसकी पुत्री स्नेहलता एवं अन्य परिजनों व ग्रामीणों ने निजी साधन से 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय औरैया में भर्ती कराया। महिला के सिर, चेहरे व शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को मिनी पीजीआई सैफई इटावा रेफर कर दिया। टक्कर मारने के बाद बोलेरो चालक गाड़ी समेत मौके से भाग गया। उपरोक्त जानकारी महिला की उपरोक्त पुत्री द्वारा दी गई है।