उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड परीक्षा में पतिराजा महिपाल इण्टर कॉलेज की प्रिया सिंह को मिली 10वीं रैंक

ग्लोबल टाइम्स 7
न्यूज़ नेटवर्क
उन्नाव ब्यूरो
फुन्नी त्रिपाठी

जनपद उन्नाव के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान पतिराजा महिपाल इण्टर कॉलेज घाटमपुर खुर्द के छात्रों ने फिर अपना लोहा मनवाया। कॉलेज की छात्रा प्रिया सिंह ने इण्टरमीडिएट की परीक्षा में पूरे प्रदेश में दसवां स्थान अर्जित कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रिया ने 480/500 (96%) अंक प्राप्त कर प्राप्त किया। प्रिया ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों एवं माता – पिता को दिया। इण्टर की ही छात्रा अंशिका यादव ने 468/500 (93.66%) अंक तथा अनुष्का पटेल ने 467/500 (93.4%) अंक प्राप्त किए। वहीं हाईस्कूल की छात्रा श्रेया शर्मा ने 578/600 (96.33%) अंक अर्जित कर जनपद में पांचवां स्थान, आकर्षी पटेल एवं प्रांजलि सिंह ने 572/600 (95.33%) अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से जनपद में दसवां स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button