कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का हुआ शुभानुष्ठान

GT 7, Sushil Kumar Vishwakarma, samvaddata dibiyapur 16 April 2024
#दिबियापुर,औरैया। नगर के समीप स्थित ग्राम उमरी में भागवत व्यास पंडित धनंजय मिश्र जी महाराज (फर्रुखाबाद) के मुखारविंद से मंगलवार को गणेश पूजन और कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का आरंभ हुआ कथा विश्राम 22 अप्रैल सोमवार को होगा तत्पश्चात 23 अप्रैल मंगलवार को पूर्ण आहुति के बाद दोपहर 3 बजे से भंडारे का आरंभ होगा मंगलवार को प्रातः कलश यात्रा में कथा परीक्षित के साथ सम्मिलित सभी लोगों ने पूरे गांव में स्थित मंदिरों का भ्रमण किया और प्रत्येक मंदिर में जाकर पूजा अर्चना कर सभी देवी देवताओं कथा सुनने को आमंत्रित किया परीक्षित चंद्र प्रभा त्रिपाठी और बृज किशोर त्रिपाठी, संरक्षक नवल किशोर त्रिपाठी (एडवोकेट), मनोज त्रिपाठी, रजनीकांत त्रिपाठी (बड़े) देवकांत त्रिपाठी (छोटे) अमित त्रिपाठी, आशीष त्रिपाठी (इंजीनियर) ने ग्राम वासियों और क्षेत्र वासियों को कथा सुनने के लिए अपील की। इंदु शुक्ला, राजेश शुक्ला, शशि वाला त्रिवेदी, सुरेंद्र कुमार त्रिवेदी, रीना द्विवेदी, बृज बिहारी द्विवेदी, दीप्ति द्विवेदी, सचिन द्विवेदी, राधिका अवस्थी (स्तुति) ,हिमांशु अवस्थी ने कथा श्रवण की। मनु त्रिपाठी, अंचल त्रिपाठी ,सुविज्ञ त्रिपाठी (सुफल) कौस्तुभ त्रिपाठी (रुचिर) राघव त्रिपाठी ,अंश और वंश द्विवेदी ने भागवत कथा की व्यवस्थाएं संभालीं।




