उत्तर प्रदेशलखनऊ

नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन में गिनाई भाजपा सरकार की नीतियां

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
03 नवंबर 2023

#औरैया।

शुक्रवार को नगर के एक गेस्ट हाउस में भाजपा महिला मोर्चा का नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर पहुंची। जहां उन्होंने दीप प्रचलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान भाजपा सरकार की नीतियों को गिनाया।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में आज महिलाएं सड़कों पर निडर हो घूम सकती हैं, महिला सुरक्षा कानून किसी सरकार ने नहीं दिया। आज भाजपा सरकार में महिलाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं, जिन योजनाएं भाजपा सरकार ने जनता को दी हैं आज तक किसी भी सरकार ने इतनी योजनाओं का लाभ नहीं पहुंचा है। भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आई है, उन्होंने महिलाओं के स्वावलंबन, सम्मान के लिए अनेकों कार्य किए। लोकसभा व विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण कराकर राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई है। उज्ज्वला योजना से घर-घर शौचालय का निर्माण करके महिलाओं के सम्मान की रक्षा की है। इस अवसर पर भाजपा महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मंजू सिंह चौहान ने भी केंद्र व राज्य सत्कार की योजनाओं का बखान किया। इस अवसर पर अजीतमल नगर पंचायत अध्यक्ष आशा चक, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रानी पोरवाल, रानी सेंगर, कंचन श्रीवास्तव, मधु पाण्डेय, शर्मिष्ठा गुप्ता, किरण चौहान सहित जिला मंत्री विशाल शुक्ला, राहुल गुप्ता, रामजी बाजपेई, पंकज चतुर्वेदी व अंशुल आदि लोग मौजूद रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button