जिलाधिकारी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

*विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य योजनाओं से असंतृप्त अथवा छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाना: जिलाधिकारी
ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात
कानपुर देहात
23 नवंबर 2023
जिलाधिकारी आलोक सिंह व मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन० ने विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य शासन द्वारा जन कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में प्रचार प्रसार के साथ योजनाओं से असंतृप्त अथवा छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाना है। विकसित भारत संकल्प यात्रा जनपद के 618 ग्राम पंचायत में जाएगी और लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरूक करने के साथ उन्हें योजनाओं से जोड़ेगी।
इस अवसर पर बोलते हुए जिला विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने कहा कि जिन-जिन ग्राम पंचायत से वैन गुजरेगी उन ग्राम पंचायत में संबंधित दिन, विभिन्न विभागों की योजना के स्टाल लगाए जाएंगे तथा लाभार्थियों को योजनाओं से संतृप्त किया जाएगा। उपनिदेशक कृषि रामबचन राम ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि किसानों के लिए चलाई जा रहे सभी योजनाओं का न केवल वैन के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाए, बल्कि सभी छूटे हुए किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान के तहत प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना ग्रामीण, पीएम उज्ज्वला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मन निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम पोषण अभियान, हर घर जल जल जीवन मिशन, गांवों का सर्वेक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी के साथ मानचित्रण स्वामित्व, जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम प्रणाम योजना, नैनो उर्वरक का उपयोग आदि योजनाओं के संतृप्तिकरण पर विशेष बल दिया जाएगा। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन जेपी गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केशव नाथ गुप्ता, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमित कुमार राठौर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एके सिंह, उपायुक्त मनरेगा, जिला कृषि अधिकारी डॉ उमेश कुमार गुप्ता, जिला कृषि रक्षा अधिकारी आदि अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित रहे।






