उत्तर प्रदेश

संदिग्ध परिस्थितियों में आंगनबाड़ी सहायिका की हुई मौत

परिजनों द्वारा व्यक्त की गई हत्या की आशंका

ग्लोबल टाइम्स- 7 न्यूज़ नेटवर्क 0006
राकेश कुमार मिश्र
उपजिला संवाददाता
01 अप्रैल 2024
# शिवली
कानपुर देहात, कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत लालपुर शिवराजपुर गांव में सोमवार सुबह एक आंगनबाड़ी सहायिका का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर चारपाई पर पड़ा हुआ मिला मृतका के चेहरे व शरीर पर पाए गए चोटों के निशानों से संदेह की स्थिति उत्पन्न हो रही है जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है | घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा घटना के संदर्भ में छानबीन की तथा फॉरेंसिक टीम द्वारा भी घटना से संबंधित साक्ष्य संकलित किए गये!

प्राप्त विवरण के अनुसार लालपुर शिवराजपुर निवासी ज्ञानवती उर्फ़ गीता गांव के ही आगनबाड़ी केंद्र में साहायिका के पद पर कार्यरत थीं उनके पति की मौत हो जाने के बाद से उनके तीनों पुत्र बाहर रह कर नौकरी कर रहे हैं वह गांव में अकेली ही रहती थीं, सोमवार की सुबह जब काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुलने पर किसी अनहोनी की आशंका पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी जिसपर मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी संजय कुमार गुप्ता व चौकी प्रभारी मैंथा जितेंद्र तिवारी ने दरवाजे से देखा तो गीता का शव का चारपाई पर पड़ा हुआ था जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया | घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी रसूलाबाद राजीव सिरोही ने छानबीन की और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य संकलित कराए , फॉरेंसिक टीम द्वारा कमरे के अंदर से एक पीला अगौंछा व नमकीन के पैकेट भी बरामद किए गए छानबीन के दौरान मृतका के चेहरे व शरीर पर चोटों के निशान पाए गए जिससे हत्या होने की आशंका प्रवल होती दिखाई पड़ रही है | पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि महिला का शव संदिग्ध हालत में घर के अंदर मिला है जिसे आवश्यक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट रिपोर्ट आने पर ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा |

Global Times 7

Related Articles

Back to top button