उत्तर प्रदेश

किसान ने फांसी लगाकर जान दी

ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क टीम चकरनगर इटावा तहसील ब्यूरो नीरज त्रिपाठी।

चकरनगर : भरेह थाना क्षेत्र के गांव गढ़ाकास्दा के एक किसान ने एक दिन पूर्व यमुना नदी किनारे बबूल के पेड़ पर गमछा से फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी।जिसका शव स्वजन को अगले दिन बरामद हुआ। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के उपरांत शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया।

मृतक के बड़े भाई अरविंद कठेरिया ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि उसका छोटा भाई पंछी राम पुत्र राम प्रकाश कठेरिया किसान था। वह मंगलवार को खेत पर खड़ी सरसों की फसल काटने गया था। देर शांम तक वह घर वापस नहीं आया, तो खोजबीन की गई, किन्तु उसका शव बुधवार सुबह यमुना नदी किनारे एक बबूल के पेड़ पर गमछे की फांसी के फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के उपरांत पोस्टमार्टम कराते हुए शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया। मृतक किसान मंदबुद्धि बताया गया है।

-एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, जिसका पोस्टमार्टम कर शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button