उत्तर प्रदेश

अपराध की रोकथाम हेतु पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में बिहार थाना पुलिस ने ली संदिग्ध तलाशी।


ग्लोबल टाइम्स 7
न्यूज़ नेटवर्क
बंदना मिश्रा
पाटन बीघापुर उन्नाव
अवस्था में खड़े व्यक्ति को गिरफ्तार कर जामा तलाशी में अवैध तमन्चा व स्मैक मिलने पर जेल भेज दिया ।
बिहार थाना पुलिस ने पुलिस अधिक्षक के आदेश अपराध की रोकथाम के तहत गुरूवार की रात पाटन बिहार रोड पर सरकारी अस्पताल के पास निर्माणाधीन पुलिया के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया । जामा तलाशी पर उसके पास 315 बोर तमन्चा , एक जिन्दा कारतूस व पालिथिन में 57 ग्राम स्मैक बरामद किया । पुलिस पूछताछ में अपना नाम सुशील कुमार 25 वर्ष पुत्र किशोर चन्द्र निवासी सुमेरपुर थाना बिहार बताया । पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को आई पी सी की धारा 3/25 A व 21/22एन डी पी एस एक्ट के तहत जेल भेज दिया ।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button