लखनऊ
GT ~7 ग्रामीणों ने राजकीय नलकूप को चलाने एवं छति ग्रस्त पाइप लाइन कुलाबे के मरम्मत की उठाई मांग ! बलरामपुर

रिपोर्ट – गुलाम जीलानी बेग, जीटी 7 न्यूज नेटवर्क
सादुल्लाह नगर/बलरामपुर
निष्प्रयोज्य साबित हो रहे राजकीय नलकूप की पाइप लाइन कुलाबे व नलकूप मरम्मत कर शीघ्र संचालन की मांग ग्रामीणों ने की । जिले की
सादुल्लाह नगर के ग्राम पंचायत नेवादा में दो राजकीय नलकूप स्थित हैं । दोनों नलकूप के पाइप लाइन और कुलाबे क्षतिग्रस्त हैं इसी तरह पतकरपुर में भी राजकीय नलकूप निष्प्रयोज्य व अप्रभावी है। क्षेत्र में गन्ने की फसल की बुआई के लिए सिंचाई की आवश्यकता है। राधेश्याम श्रीवास्तव, अशौक, पंकज कुमार, गनपत, कबीर, मासूम अली, अब्दुल कलाम, अब्दुल मन्नान आदि ने राजकीय नलकूप के पाइप लाइन और कुलाबे लाइन और क्षतिग्रस्त कुलाबे ठीक कराने की मांग ग्रामीणों ने की है।





