उत्तर प्रदेश

अज्ञात कारणों से झोपड़ी में लगी आग सब कुछ जलकर खाक

ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क टीम कंचौसी औरैया उप जिला संवाददाता प्रफुल्ल शुक्ला।

दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव रंजीतपुर में सोमवर शाम को अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। जिससे झोपड़ी में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।


गांव निवासी श्याम सिंह पुत्र रामनाथ अपने परिवारजनों के साथ खेतो मे सिंचाई कर रहे थे। ग्रामीणों ने आग लगने की जानकारी खेतो पर पीड़ित को दी , प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया झोपड़ी के ऊपर पड़े छप्पर में अचानक आग लग गई देखते ही देखते आग की विकरालता बढ़ती गई। गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए और बाल्टी से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका तब तक बहुत देर हो चुकी थी आग मे घरेलू सामान, ओढ़ने बिछाने के कपड़े, अनाज आदि जलकर राख हो गया। झोपड़ी में बंधी श्याम सिंह की गाय और बच्चा भी आग से झुलस गई। मौके पर पहुंचे लेखपाल पवन दीक्षित ने बताया नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी जाएगी।

Global Times 7

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button