उत्तर प्रदेश

चुनाव पूर्व आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस रहा फीका

तहसील मैंथा में आयोजित समाधान दिवस में आईं कुल 32 शिकायतें

ग्लोबल टाइम्स- 7 न्यूज़ नेटवर्क 0006
राकेश कुमार मिश्र
उपजिला संवाददाता
16 मार्च 2024

  • शिवली
    कानपुर देहात, चुनाव महोत्सव आरम्भ होने के पूर्व आयोजित हुए सम्पूर्ण समाधान तहसील दिवस में आज कुल 32 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं जिसमें किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका | अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमित राठौर की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की 18,खण्ड विकास अधिकारी मैंथा से सम्बन्धित कुल 09 शिकायतें, कोतवाली शिवली से सम्बन्धित कुल 04 शिकायतें तथा पूर्ति निरीक्षक मैंथा से सम्बन्धित कुल 01 शिकायत दर्ज कराई गई, किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं किया जा सका, सभी शिकायतों को निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को भेज दिया गया है | आयोजित समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी जितेंद्र कटियार, तहसीलदार प्रिया सिंह, नायब तहसीलदार अनिल चौधरी, खण्ड विकास अधिकारी महिमा विद्यार्थी, सहायक अभियंता विद्युत ई. सी. तिवारी , बाघपुर चौकी प्रभारी कालीचरण कुशवाहा सहित अनेक विभागों के अधिकारी व तहसील कर्मचारी उपस्थित रहे |
Global Times 7

Related Articles

Back to top button