सपा के प्रबल दावेदार को मिल रहा व्यापक जन समर्थन

जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, रामप्रकाश शर्मा।
15 मार्च 2024
#औरैया।
लोकसभा चुनाव की घोषणा आज शनिवार दोपहर 3 बजे तक हो जाएगी। चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। वही लोकसभा 2024 को लेकर नेताओं ने घर घर जाकर मतदाताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है समाजवादी पार्टी के प्रबल दावेदार अनिल दोहरे ने सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र इटावा/औरैया में भ्रमण कर मतदाताओं से वोट देने की अपील की है श्री दोहरे लगातार पार्टी सहित अपना जनाधार बढ़ाने में लगे हुए हैं।
इसी के चलते अनिल दोहरे ने कई ग्रामों का दौरा कर स्थानीय नेताओ से जनसंपर्क कर समर्थन जुटाया हैं। शुकवार को जिला पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद इरशाद से मुलाकात की। श्री दोहरे को भारी समर्थन मिल रहा है, और प्रत्येक मतदाताओं को सपा शासन में हुए विकास कार्यों को ध्यान आकर्षित कर वोट देने की अपील कर रहे है। उन्होंने समाजवादी पार्टी की नीतियों और रीतियों को बताकर प्रत्येक मतदाताओं से अपनी तरफ रुझान करने का प्रयास कर रहे हैं। श्री दोहरे एक कर्मठ और बेहद ईमानदार प्रबल दावेदार हैं। श्री दोहरे को ग्रामीणांचल में बेहद समर्थन मिल रहा है। श्री दोहरे ने जनसंपर्क कर मतदाताओं से कहा आपकी समस्या को न्याय दिलाना पहली प्राथमिकता है। श्री दोहरे के साथ जनसंपर्क अभियान में बंटू राजपूत, दिनेश राजपूत, अनुज यादव, अनुराग यादव अंकित दोहरे, सौरभ दोहरे, अनिल राजपूत सहित कई लोग मौजूद रहे।






