उत्तर प्रदेश
एक नफ़र वारण्टी अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे

ग्लोबल टाइम 7
न्यूज नेटवर्क
उन्नाव
फुन्नी त्रिपाठी
उन्नाव तहसील बीघापुर थाना बारा सगवर तेज़ तर्रार थाना प्रभारी के सजग नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध एवं अपराधों पर नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत बीते दिवस थाना बारासगवर पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी अभियुक्त गंगा सागर सिंह पुत्र केशव सिंह उम्र करीब (50) वर्ष को सम्बन्धित एस.टी नं-1396/2022 तारीख पेशी 15.03.2024 सम्बन्धित मु.अप.सं-100/2022 धारा 8/20 एन डी पी एस एक्ट थाना बारा सगवर जनपद उन्नाव के ग्राम चौथाई की आटा चक्की से गिरफ्तार किया। गिरफ़्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय सदर उन्नाव भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप. निरी बाबूलाल तथा काँस्टे नीरज कुमार थाना बारा सगवर जनपद उन्नाव शामिल रहे।