कानपुर देहात महोत्सव कार्यक्रम में जनपदवासी करें बढ़-चढ़कर प्रतिभागः जिलाधिकारी

पद्मश्री मालनी अवस्थी, पद्मश्री कैलास खेर, डॉ0 कुमार विश्वास, वन्दना मिश्रा आदि की उपस्थिति से कानपुर देहात महोत्सव होगा सुसज्जित
ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात 3
0 जनवरी 2023
कानपुर देहात महोत्सव को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध नजर आ रहा है, इसीक्रम में जनपद की सीमाओं से लेकर जनपद के विभिन्न भागों में इस कार्यक्रम का प्रचार प्रसार करने के लिए होर्डिग्स व स्टैंडी लगायी जा रही है, साथ ही सुदूर क्षेत्रों में कानपुर देहात महोत्सव के बारे में लोगों को जानकारी देने हेतु एलईडी, डुग्गी, मुनादी व पी0ए0एस के साथ ही रेडियो, एफ0एम0 का सहारा लिया जा रहा है, यह कार्यक्रम कानपुर देहात की जनता की भावनाओं और उनकी सांस्कृतिक पहचान को प्रतिबद्धता के साथ प्रदर्शित करता है, साथ ही कानपुर देहात की विकास यात्रा जो देहात से शुरू हुई थी आज वह ग्रेटर कानपुर बनने की ओर अग्रसर है, इन उपलब्धियों को विशेषताओं को मंचीय स्वरूप प्रदान करने हेतु कानपुर देहात महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी नेहा जैन ने अपने नागरिकों से अपील की है कि इस आयोजन में बढ़-चढ़कर समस्त नागरिक अपनी भागेदारी सुनिश्चित करें, जिससे इस आयोजन की सफलता और उद्देश्य दोनो को पूरा किया जा सके। उन्होंने नागरिकों की जानकारी हेतु बताया कि जनपद में यह कार्यक्रम दिनांक 06 फरवरी 2023 से 12 फरवरी 2023 तक आयोजित किया जाना है, जिसमें सुबह के समय विभागीय कार्यक्रमों के माध्यम से जनता को शासन की योजनाओं से रूबरू करते हुए उनके मनोरंजन हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे। इसीक्रम में प्रत्येक दिवस में सायं काल की बेला में रानी खानम, पद्मश्री मालनी अवस्थी, रामलीला मंचन, प्रिन्स ड्रांस ग्रुप, डॉ0 कुमार विश्वास, वन्दना मिश्रा, बृज की सुप्रसिद्ध फूलों की होली एवं सबके चहाते सुनील पाल, अन्नू अवस्थी एवं रवीन्द्र जॉनी जहां सभी को गुदगुदायेंगे, वहीं पद्मश्री कैलास खेर सभी को अपने पार्श्व गायन से प्रफुल्लित करेंगे। उन्होंने कहा कि जहां यह मनभावुक कार्यक्रम जनता का मन को भाऐंगे दूसरी ओर ऐसे कार्यक्रमों से जनपद में पर्यटन और सुदृढ़ होगा, व्यवसायिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी तथा जनपद की ओर रूझान और बढ़ेंगा।






