राष्टीय महिला दिवस पर नगर में हुआ आयोजन !

महिलाओं का जहां सम्मान होता है, वहां देवता निवास करते हैं
जीटी-7, रामजी पोरवाल संवाददाता तहसील औरैया।
07 मार्च 2024
#औरैया।
महिला थाना अध्यक्ष औरैया व महिलाओं की सजगता व उनके सम्मान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन हुआ। सखी ग्रुप” द्वारा बुजुर्गों महिलाओं को सम्मानित किया गया। एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया की महिला शाखा तुलसी “सखी ग्रुप” द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज दिनांक 7 मार्च गुरुवार को दोपहर 3 बजे से क्रॉनिक एकैडमी फूलमती मंदिर के पीछे, औरैया में गोष्ठी का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती रीना गौतम महिला थानाध्यक्ष, औरैया, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती वंदना शर्मा महिला कल्याण अधिकारी, औरैया, श्रीमती विनीता पांडे पीठासीन अधिकारी स्थानीय लो जीवीसी अदालत, औरैया व प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता विद्या सिंह सेंगर मौजूद रहीं। मुख्य अतिथि व मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन व मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

जबकि “सखी ग्रुप” की सदस्यों ने मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया, गोष्ठी को संबोधित करते हुए “सखी ग्रुप” की अध्यक्ष एकता ने बताया कि महिलाओं को सजगता से जागरूक करते हुए उनके सम्मान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया जाता हैं, महिला शाखा तुलसी “सखी ग्रुप” महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, अधिकार व सशक्तिकरण के साथ-साथ उनको जागरूक कर उनका मनोबल बढ़ाते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा स्वरूप निरंतर कार्य कर रही है, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही महिलाओं का सम्मान करने व उनकी उपलब्धियों पर उत्सव मनाने का आज खास दिन है, मुख्य अतिथि रीना गौतम ने कहा कि महिला जीवनदायिनी है, उसके जीवन में काफी उतार-चढ़ाव व संघर्ष होता है, लेकिन जहां-जहां नारी की पूजा व सम्मान होता है वहां देवता निवास करते हैं। विशिष्ट अतिथि वंदना शर्मा ने कहा कि नारी शक्ति अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होकर अपने मुकाम पर पहुंचने के लिए पुरुषों से आगे कदम बढ़ाकर हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी कर महिला शक्ति की मिसाल कायम कर रही हैं, विनीता पांडे ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ग्रामीण एवं शहरी बेटियों व महिलाओं के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिसका लाभ उनको निरंतर मिल रहा है, जिससे उनका मनोबल बढ़ा है, सामाजिक कार्यकर्ता विद्या सिंह सेंगर ने कहा कि महिलाएं अब अवला नहीं है।
आगे उन्होंने कहा कि आज चूल्हा- चकिया घर गृहस्थी को चलाने के साथ-साथ उत्पीड़न होने पर उसका डटकर मुकाबला करने में सक्षम है, साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में पुरुषों से आगे कदम बढ़ाकर नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। कार्यक्रम को दामिनी गुप्ता, सीमा अग्रवाल, आरती दुबे, अंशिका यादव, निधि सक्सेना आदि महिलाओं ने संबोधित किया, कार्यक्रम के अंतर्गत समिति द्वारा शारदा देवी, माधुरी देवी, ओमवती व अनुपम पोरवाल आदि बुजुर्ग महिलाओं को शॉल व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया जबकि गोष्ठी में मौजूद समस्त महिलाओं के मस्तक पर रोली चंदन लगाने के उपरांत पुष्प भेंट कर अभिनंदन किया गया कार्यक्रम के अंतर्गत अर्चना श्रीवास्तव, सीमा अग्रवाल व कामिनी शर्मा ने “सखी ग्रुप” की सदस्यता ग्रहण की, शाखा की सदस्यों ने नयी सदस्यों का माल्यार्पण कर हृदय से अभिनंदन किया, आयोजन के समापन पर शाखा की सदस्यों द्वारा मंचासीन अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन “सखी ग्रुप” की सक्रिय सदस्य पायल पोरवाल ने किया गोष्ठी में प्रमुख रूप से शाखा की प्रभारी मधु शर्मा, संरक्षक बबिता गुप्ता, लक्ष्मी बिश्नोई, दामिनी गुप्ता, ममता बिश्नोई, पूजा पोरवाल, गुड्डन गुप्ता, प्रीती पोरवाल अनीता पोरवाल, बबिता पुरवार, मोना यादव, निधी सक्सेना, मंगला शुक्ला आदि आधा सैकड़ा से अधिक महिला सदस्य मौजूद रहीं।