उत्तर प्रदेशलखनऊ

भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने लगाया ब्लड ग्रुप जांच शिविर

ग्लोबल टाइम्स 7
डिजिटल न्यूज नेटवर्क
छाता (मथुरा)

रिपोर्ट : भारत शर्मा

छाता। भारतीय जनता पार्टी छाता मंडल दिया नगर के सामुदायिक चिकित्सा केंद्र पर स्वयं स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत निःशुल्क ब्लड जांच शिविर का आयोजन किया गया।ब्लड जाँच शिविर को लेकर जागरूकता अभियान देश भर चलाया जाएगा जा रहा है।
शनिवार को शेरगढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छाता मे अध्यक्ष महेश शर्मा ने पार्टी के इस अभियान का शुभारम्भ किया। मंडल अध्यक्ष सहित दर्जनों भाजपाइयों ने अभियान के शुभारम्भ पर अपनी अपनी ब्लड ग्रुप की जाँच कराई।

केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के तत्वाधान मे इस बहुपयोगी कार्य को कराया जा रहा है। महेश शर्मा ने अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर बताया कि इस अभियान के निमित्त देश के सभी लोगो के ब्लड ग्रुप का एक डेटा बेस बनाया जायेगा। जो डेटा बेस देश की स्वास्थ्य सेवा कि व्यवस्था को और सुदृढ़ करने का कार्य करेगा। हमारी पार्टी के जिले के सभी कार्यकर्त्ता इस अभियान के निमित्त अपना सहित आमजन के ब्लड कि निःशुल्क जाँच कराने के कार्य मे लग गए है।

इस कार्य को सफल बनाने के लिए सभी मण्डल के पदाधिकारी को जिम्मेदारी प्रदान कर दी गयी। इस अवसर पर महामंत्री सूरजपाल सिंह यदुवंशी, उपाध्यक्ष अशोक झा, पदम सिंह पांचाल,राजेश चौधरी, राजवीर सिंह, रतन चौधरी, लोकेश, सोहनवीर सिसोदिया, टीकम, लखपत ठाकुर आदि ने अस्पताल में निशुल्क ब्लड ग्रुप जांच शिविर में सहभागिता की।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button