नारीशक्ति वंदन यात्रा निकाल जनता को किया जागरूक

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क जिला इटावा ब्यूरो चीफ बृजेश पोरवाल
भाजपा की महिलाओं ने निकाली नारीशक्ति वंदन यात्रा
भरथना,इटावा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला महामंत्री डॉ०अनिता जाटव के नेतृत्व में तीन दर्जन से अधिक भाजपा महिलाओं ने मंगलवार को भरथना कस्बा में नारीशक्ति वंदन यात्रा निकाल कर नगर क्षेत्र की जनता को जागरूक किया है।
महिला मोर्चा की जिला महामंत्री भाजपा नेत्री डॉ० जाटव ने भरथना नगर के मोहल्ला जवाहर रोड स्थित मिडिल स्कूल रामलीला मैदान में तीन दर्जन से अधिक भाजपा की महिलाओं को एकत्रित कर बड़े ही उत्साह के साथ नारीशक्ति वंदन यात्रा का शुभारंभ किया।
भाजपा महिला मोर्चा की वंदन यात्रा ने नगर के मोहल्ला जवाहर रोड,बजाज लाइन, मोना स्वीट चौराहा,नेविल गंज,तिलक रोड,सब्जी मंडी, हनुमान गली,महावीर नगर, गांधी नगर,आजाद रोड,मंदिर दान सहाय,गिरधारीपुरा आदि प्रमुख मार्गो और वस्तियों में जनता को जागरूक किया।
वंदन यात्रा में मुख्य रूप से भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री ममता गुप्ता,मंडल अध्यक्ष अंजू सिंह के अलावा वीना शुक्ला,शिखा,सुमन सिंह,मुस्कान,मधुवला,कमला, ममता,कुशुमलता सहित तीन दर्जन से अधिक महिलाएं मौजूद रहीं।