उत्तर प्रदेश

लखनऊ की टीम ने एम्बुलेंस का निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिली पूर्ण

जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट रामप्रकाश शर्मा।
05 मार्च 2024

#औरैया।

एम्बुलेंस 108 सेवा प्रदाता कंपनी इएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विस के वरिष्ठ एचआर मैनेजर मंगलवार को औरैया पहुँचे और एम्बुलेंस 108 व 102 का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के बाद कर्मचारियों जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।
मंगलवार की सुबह लखनऊ से एम्बुलेंस 108 सेवा प्रदाता कंपनी इएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विस के वरिष्ठ एचआर मैनेजर कुलदीप कुमार अचानक औरैया पहुँचे, जहाँ पर उन्होंने हॉटस्पॉट पर खड़ी गाड़ियों तथा केस पर जा रही एम्बुलेंसों की जांच पड़ताल की। लखनऊ की टीम देखकर स्टाफ सकते में आ गया।निरीक्षण के दौरान एचआर मैनेजर ने दवाइयों व ऑक्सीजन की स्थिति को जांचा उसके बाद कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीनियर एचआर मैनेजर कुलदीप कुमार ने बताया कि गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने के लिए औचक निरीक्षण किया गया। आज लगभग 8 एम्बुलेंस को जांचा परखा गया। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली। जहां कहीं कमी मिली उनको दूर करने के निर्देश दिए गए है। स्वास्थ्य सेवाएं देने में ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विस विश्व की नम्बर एक कम्पनी है जो लगातार उच्चस्तरीय सेवाएं देने को प्रतिबद्ध है। बताया कि पूरे प्रदेश में औरैया 108 एम्बुलेंस टीम का कार्यस्तर बहुत ही अच्छा है जो कई बार माह में टॉप रहा है।
इस मौके पर रीजनल मैनेजर धीरज कुमार, ईएमई सतेंद्र कुमार व ईएमई ब्रज मोहन मौजूद रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button