लखनऊ

GT ~7 10 दिन से खुदी पड़ी है पाइपलाइन-शिव भक्त कांवरियों के निकलने का मुख्य मार्ग! Etawah

  • नगर पालिका की अनदेखी किसी कांवरिया के लिए जानलेवा साबित हो सकती है

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क जिला इटावा ब्यूरो चीफ बृजेश पोरवाल

इटावा।शिव भक्ति कांवरिया जो मध्य प्रदेश से आते हैं ओवर ब्रिज से होते हुए साइड से निकलकर पुराना बस स्टैंड होते हुए साबित गंज होते हुए तहसील से निकलकर पचराह होते हुए मध्य प्रदेश को जाते हैं इसी रास्ते में बीएसए छात्रावास के पास नगर पालिका ने पाइपलाइन ठीक करने के लिए 10 दिन पूर्व गड्ढा किया था जो आज तक भरा नहीं गया इसी मुख्य मार्ग से होकर से वक्त कांवरिया निकलेंगे नगर पालिका की लापरवाही शिव भक्त कांवरियों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है इसलिए अमरनाथ बर्फानी सेवा मंडल नगर पालिका से मांग करती है कि उपरोक्त गड्ढे को अति शीघ्र भरकर मार्ग को चालू करें
उपरोक्त मांग अमरनाथ बर्फानी सेवा मंडल के अध्यक्ष ओम रतन कश्यप ने की है श्री कश्यप ने आगे बताया कि नगर पालिका इतनी लंबे समय तक इतनी बड़ी लापरवाही कैसे कर सकती है मांग को चालू करने की मांग करने वाले प्रमुख रूप से अमरनाथ बर्फानी सेवा मंडल के संरक्षक इंद्र नारायण पांडे उपाध्यक्ष दिनेश कुमार बाथम आनंद अग्निहोत्री जय सिंह चौहान राजेश सिंह चौहान कोषाध्यक्ष सुदीप कुमार जैन रोहित गुप्ता राजेश कश्यप बंटी वकील बॉबी पाल विजय शर्मा अमित मिश्रा दिनेश कुमार यादव सुनीत सिंह चौहान अतुल त्रिपाठी आदि प्रमुख रूप से शामिल है।

Alok Mishra

Related Articles

Back to top button