उत्तर प्रदेशलखनऊ

उ0प्र0 गौरव सम्मान” हेतु नामांकन 15 अक्टूबर 2022 तक आमंत्रित करें आवेदन


ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
प़शासनिक संवाददाता

कानपुर देहात
07 सितम्बर 2022

जनपद के ख्यातिलब्ध महानुभावों को उ0प्र0 गौरव सम्मान प्रदान किया जाएगा। उoप्रo गौरव सम्मान का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के ऐसे ख्यातिलब्ध महानुभावों, जिन्होंने विभिन्न विधाओं एवं कार्य क्षेत्रों यथा-कला व संस्कृति, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आदि में अपने व्यक्तिगत प्रयासों से उत्कृष्टता के आयाम स्थापित करते हुए राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरव हासिल किया है. को उ0प्र0 गौरव सम्मान से अलंकृत करने हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उ०प्र० गौरव सम्मान 
हेतु शास्त्रीय संगीत / लोक संगीत गायन, वादन, नृत्य / ललित कलायें विधायें / फिल्म व मीडिया/ समाजसेवा, समाज कल्याण युवा कल्याण, महिला कल्याण एवं दिव्यांग कल्याण । कृषि, उद्यान, दुग्ध विकास गोसेवा, पशुपालन, वन एवं वन्यजीव तथा पर्यावरण संरक्षण आदि। उद्यमिता कौशल विकास, रोजगार सृजन, स्वावलंबन, अन्य क्षेत्रों (यथा शिक्षा साहित्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल इत्यादि के क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान करने वाले महानुभाव)सहित जिन्हें स्क्रीनिंग समिति से स्वीकृति प्राप्त हो को सम्मान प्रदान किया जायेगा।
          इस हेतु उक्त क्षेत्रों हेतु अर्हताएं है कि वह व्यक्ति उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए,  विभिन्न विधाओं/कार्य क्षेत्रों के ऐसे राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के ख्यातिप्राप्त महानुभाव, जिन्होंने अपनी प्रतिभा दीर्घ साधना के आधार पर श्रेष्ठ उपलब्धि प्राप्त की हो, जिन्होने देश एवं विदेश में उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया हो,  राज्य सरकार अथवा भारत सरकार से पूर्व में किसी अन्य राष्ट्रीय / राज्य पुरस्कार अथवा सम्मान प्राप्त महानुभाव को सामान्यतया इस पुरस्कार की पात्रता परिधि में नहीं रखा जा जायेगा।
         उ0प्र0 गौरव सम्मान के लिये संस्तुतकर्ता द्वारा नामांकित महानुभाव / कलाकार की विशिष्ट उपलब्धियों का सम्पूर्ण विवरण स्पष्ट रूप से अंकित करते हुए निदेशक, संस्कृति निदेशालय को प्रेषित किया जायेगा। निदेशक, संस्कृति निदेशालय द्वारा परीक्षणोपरान्त मुख्यसचिव महोदय की अध्यक्षता में गठित स्कीनिंग कमेटी के समक्ष प्रस्ताव प्रेषित किया जायेगा। स्क्रीनिंग कमेटी की संस्तुतियों पर मा० मुख्यमंत्री जी का अनुमोदन प्राप्त किया जायेगा। 123050′ गौरव सम्मान’ के अन्तर्गत चयनित/पुरस्कृत कलाकार/महानुभावों को रू0 11.00 लाख ( ग्यारह लाख मात्र) नगद धनराशि, अंगवस्त्र एवं ताम्रवस्त्र / मोमेन्टो भेंट स्वरूप प्रदान किया जायेगा। अतः वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु “उoप्रo गौरव सम्मान हेतु दिनांक 15.10.2022 तक पात्र महानुभावों के नामांकन निर्धारित प्रारूप पर जो जनपद की वेबसाइट पर उपलब्ध है परऑनलाइन / ऑफलाइन रूप से आवेदन कर सकते हैं।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button