उत्तर प्रदेश

प्राइज मनी खेल प्रतियोगिता 2024 का उद्धघाटन

मनेज कुमार दूबे , जीटी 7 न्यूज नेटवर्क लखनऊ उत्तर प्रदेश

अयोध्या।
खेलोगे तो खिलोगे यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है। उक्त बातें राज्यसभा सदस्य व भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती दर्शना सिंह ने शुक्रवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान मकबरा में अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह द्वारा आयोजित 3दिवसीय सांसद महिला प्राइज मनी खेल प्रतियोगिता 2024 उद्घाटन अवसर पर व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि भगवान राम की नगरी अयोध्या में आज सांसद महिला प्राइज मनी खेल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। और कहा कि आज भारत एक नया भारत है जहां पर प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तिकरण का मंत्र दिया है आज आपको दिखाई पड़ रहा है। कि किस तरह से बच्चियां खेल में हिस्सा ले रहे हैं। मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं।आज महिलाएं आज महिलाएं खेल और विज्ञान से लेकर हर क्षेत्र में आगे बढ़कर हिस्सा ले रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 33% आरक्षण महिलाओं को दिया गया है यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है और इसका लाभ महिलाओं के साथ समाज को भी मिला। कार्यक्रम को संबंध करते हुए सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि खेल भावना से खेले गए से सामाजिक सामाजिक समरसता और मजबूत होती है और स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मनसा के मुताबिक महिला सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री विजय प्रताप सिंह, कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, पूर्व जिला अध्यक्ष कमला शंकर पांडे , ओम प्रकाश सिंह,अवधेश पांडे बादल, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सरोज मिश्रा, महानगर अध्यक्ष आशा गौड़, अशोक द्विवेदी रीना द्विवेदी, प्रतिमा शुक्ला, मंजू शुक्ला, शकुंतला गौतम, स्वाति सिंह, सीता सिंह, बसंती सिंह,माया ठाकुर, महानगर उपाध्यक्ष रणधीर सिंह डब्लू, शिक्षक नेता विश्वनाथ सिंह, पूरा मंडल के प्रभारी दिनेश कुमार मिश्रा, अलावलपुर के पूर्व प्रधान भाजपा नेता योगेश कुमार मिश्रा, सतीश सिंह पिंटू, तिलकराम मौर्य, उग्रसेन सिंह, प्रमोद मौर्या, भूपेंद्र पांडे, आनंद सिंह पिंटू,सहित भारी संख्या में महिला खिलाड़ी मौजूद रही।

Alok Mishra

Related Articles

Back to top button